IPL 2025: आईपीएल 2025 के आगामी सीजन में इस बार सभी फैंस की नजर टीमों के फिनिशर खिलाड़ियों पर रहने वाली है। ये फिनिशर ही इस बार अपनी टीम को चैंपियन बनाएंगे। अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) की शुरुआत होने में कुछ ही महीनों का समय शेष बचा है। इसके लिए अभी से ही सभी टीमों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। वहीं इस बार (IPL 2025) मेगा नीलामी में टीमों ने खतरनाक खिलाड़ियों को खरीदकर अपने स्क्वाड को मजबूत कर लिया है।

इसके अलावा कई दिग्गज खिलाड़ियों की टीमें भी इस बार बदल गई है। तभी तो इस आगामी (IPL 2025) सीजन में बहुत से बड़े खिलाड़ी किसी और टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा जिस भी टीम के पास सबसे ज्यादा खतरनाक फिनिशर होते हैं। उस टीम के मैच जीतने की चांस भी बढ़ जाते हैं। तभी तो आइए जानते है कि सीजन 2025 (IPL 2025) में किस टीम के पास सबसे मजबूत फिनिशर्स मौजूद हैं।
मुंबई इंडियंस :-
मुंबई इंडियंस के पास उनके कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद है। जो अपनी टीम के लिए फिनिशर की भूमिका काफी अच्छे से निभाते है। इस खिलाडी के पास उस तरह की क्षमता है जिसके चलते हुए वह आखिरी ओवरों में ही खेल को पूरी तरह से पलट सकते है।

इसके अलावा उनके आईपीएल (IPL 2025) मैचों की बात करें तो उन्होंने अभी तक 137 मुकाबलों में खेलते हुए 145.62 की स्ट्राइक रेट और 28.69 के औसत के साथ कुल 2525 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 10 अर्धशतक भी आए है।
IPL 2025 लखनऊ सुपर जायंट्स :-
इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) की मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस लीग के सबसे खतरनाक फिनिशर्स में से एक डेविड मिलर को मोटी रकम देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इस बार लखनऊ की टीम ने (IPL 2025) उनको 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। क्यूंकि इस अफ्रीकी खिलाड़ी के पास लंबे-लंबे छक्के लगाने की क्षमता है।

इसके चलते हुए वह किसी भी समय मैच का रुख अपने पाले में कर सकते है। इसके अलावा इस स्टार खिलाड़ी ने अभी तक आईपीएल (IPL 2025) में 130 मुकाबलों में खेलते हुए 139.24 की स्ट्राइक रेट और 36.55 के औसत से 2924 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 13 अर्धशतक भी आए है।
सनराइजर्स हैदराबाद :-
इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के आगामी सीजन में खेलने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के पास हेनरिक क्लासेन जैसे खतरनाक फिनिशर मौजूद हैं। इस खतरनाक अफ्रीकी खिलाड़ी ने साल 2024 के आईपीएल सीजन में काफी शानदार और खतरनाक बल्लेबाजी की थी। तब उन्होंने सीजन 2024 में 171.07 की स्ट्राइक रेट और 39.92 के औसत से 479 रन बनाए थे।

वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले थे। आईपीएल 2024 के सीजन में उन्होंने 19 चौके और 38 छक्के लगाए थे। तभी तो आईपीएल 2025 (IPL 2025) के आगामी सीजन में भी वह अपनी टीम के लिए एक बार फिर मैच वीनिंग पारी खेलते हुए दिखाई दे सकते है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


