IPL 2026 में क्वालीफायर 1 में किसका मैच है, टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां दी गई है।
IPL 2026 के बीच हर दिन फैंस का एक ही सवाल है कि क्वालीफायर 1 में किसका मैच है और कौन सी टीम मैदान पर उतरने वाली है। अगर आप भी आज के मुकाबले की पूरी जानकारी एक ही जगह जानना चाहते हैं, तो यहां आपको टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जरूरी अपडेट मिल जाएगी।
IPL 2026 में क्वालीफायर 1 में किसका मैच है?
आईपीएल 2026 में क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने इस सीजन 18-18 अंकों के साथ पहला एवं दूसरा स्थान हासिल किया है।
इस सीजन इन टीमों का कॉम्बिनेशन अच्छा देखने में लग रहा है, इसीलिए इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। खासकर, धर्मशाला में फिर से हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
आईपीएल 2026 में क्वालीफायर 1 मैच की पूरी जानकारी
मैच: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस, आईपीएल 2026
तारीख: 26 मई 2026 (मंगलवार)
समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
वेन्यू: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, धर्मशाला
RCB vs GT: क्वालीफायर 1 में दोनों टीमों का स्क्वाड
GT का स्क्वाड: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, कॉनर एस्टरहुइज़न, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया।
RCB का स्क्वाड: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, राशिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेज़लवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कमिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले
आईपीएल 2026 में क्वालीफायर 1 का मैच लाइव कहां और कैसे देखें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आईपीएल 2026 में क्वालीफायर 1 का लाइव मैच कहां और कैसे देखें, तो इसके लिए आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। नीचे आज खेले जाने वाले क्वालीफायर 1 मुकाबले को लाइव देखने के तरीके बताए गए हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग: क्वालीफायर 1 मैच JioHotstar ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ भोजपुरी, हरियाणवी, तमिल, तेलगु, कन्नड़ जैसी कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।
लाइव टेलीकास्ट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस क्वालीफायर 1 मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखा जा सकता है।
IPL 2026 में क्वालीफायर 1 का मुकाबला गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। ऐसे में अगर आप जानना चाहते थे कि क्वालीफायर 1 में किसका मैच है, तो अब आपको RCB vs GT मुकाबले से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल गई होगी और आप मैच का पूरा आनंद ले सकते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

