दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 141 रनों पर सिमट गई।
आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवरों में 141 रन पर ऑलआउट हो गई।
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और लखनऊ के बल्लेबाज पूरे मैच में कभी भी बड़ी साझेदारी नहीं बना सके।
मिचेल मार्श और अब्दुल समद ने की पारी संभालने की कोशिश की
लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 35 रन बनाए और टीम को शुरुआती झटकों के बाद संभालने की कोशिश की। उनके आउट होने के बाद अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला।
इस मैच में लखनऊ का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हो गए, जबकि एडन मार्करम 11 रन और निकोलस पूरन 8 रन बनाकर आउट हो गए। आयुष बदोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जिससे टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई।
दिल्ली के गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए और डेथ ओवर्स में पूरी तरह मैच पर पकड़ बना ली।
कुलदीप यादव ने 2 विकेट लेकर मिडिल ओवर्स में रन गति पर ब्रेक लगाया, जबकि अक्षर पटेल ने भी किफायती गेंदबाजी की।
लखनऊ की टीम एक समय 100 रन के आसपास ठीक स्थिति में थी, लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गिरते गए। आखिरी 5 ओवर में टीम ने 35 रन बनाए और 4 विकेट गंवा दिए, जिससे स्कोर 150 के पार नहीं जा सका।
क्या 141 रन डिफेंड कर पाएगी LSG?
इकाना स्टेडियम की पिच को देखते हुए 141 रन एक छोटा स्कोर माना जा सकता है। अगर लखनऊ के गेंदबाज पावरप्ले में जल्दी विकेट निकालते हैं, तभी टीम मैच में वापसी कर सकती है। वरना दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह लक्ष्य आसान हो सकता है।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

