Most runs in Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की चमकती दुनिया में बल्लेबाजों का जलवा हमेशा देखने को मिला है। लेकिन जब बात आती है सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की, तो कुछ दिग्गज नाम ही इस लिस्ट में शामिल होते हैं। 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक, विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 8004 रन बनाकर खुद को इस लिस्ट में टॉप पर बरकरार रखा है। आइए नजर डालते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों पर।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज | Most runs in Indian Premier League

10. दिनेश कार्तिक (DC/GL/KKR/KXIP/MI/RCB) – 4842 रन
दिनेश कार्तिक ने 257 मैचों में 4842 रन बनाए हैं। 97* के सर्वोच्च स्कोर के साथ उनका औसत 26.31 और स्ट्राइक रेट 135.36 का रहा है। उन्होंने 22 अर्धशतक लगाए हैं और उनके बल्ले से 466 चौके और 161 छक्के निकले हैं।
9. रॉबिन उथप्पा (CSK/KKR/MI/PWI/RCB/RR) – 4952 रन
रॉबिन उथप्पा ने 205 मैचों में 4952 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 88 रहा है और उन्होंने 27 अर्धशतक लगाए हैं। 27.51 के औसत और 130.35 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 481 चौके और 182 छक्के जड़े हैं।
8. क्रिस गेल (KKR/KXIP/PBKS/RCB) – 4965 रन
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने 142 मैचों में 4965 रन बनाए हैं। 175* के सर्वोच्च स्कोर के साथ उनका औसत 39.72 और स्ट्राइक रेट 148.96 का रहा है। उनके नाम 6 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं। 404 चौके और 357 छक्के उनके IPL करियर में शामिल हैं।
7. एबी डिविलियर्स (DC/RCB) – 5162 रन
मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स ने 184 मैचों में 5162 रन बनाए हैं। 133* के सर्वोच्च स्कोर के साथ उनका औसत 39.70 और स्ट्राइक रेट 151.68 का रहा है। 3 शतक और 40 अर्धशतक लगाने वाले डिविलियर्स ने 413 चौके और 251 छक्के लगाए हैं।
6. एमएस धोनी (CSK/RPS) – 5243 रन
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने 264 मैचों में 5243 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 84* है और उनका औसत 39.12 का है। 137.53 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं। धोनी के बल्ले से 363 चौके और 252 छक्के निकले हैं।
5. सुरेश रैना (CSK/GL) – 5528 रन
चिन्ना थाला के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं। 100* के सर्वोच्च स्कोर के साथ उनका औसत 32.51 और स्ट्राइक रेट 136.73 का रहा है। उनके नाम 1 शतक और 39 अर्धशतक दर्ज हैं। 506 चौके और 203 छक्के उनके IPL करियर में शामिल हैं।
4. डेविड वॉर्नर (DC/SRH) – 6565 रन
डेविड वॉर्नर ने 184 मैचों में 6565 रन बनाए हैं। 126 के सर्वोच्च स्कोर के साथ उनका औसत 40.52 और स्ट्राइक रेट 139.77 रहा है। 4 शतक और 62 अर्धशतक लगाने वाले वॉर्नर ने 663 चौके और 236 छक्के जड़े हैं।
3. रोहित शर्मा (DCH/MI) – 6628 रन
मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे रोहित शर्मा ने 257 मैचों में 6628 रन बनाए हैं। 109* के सर्वोच्च स्कोर के साथ उनका औसत 29.72 और स्ट्राइक रेट 131.14 रहा है। उन्होंने 2 शतक और 43 अर्धशतक जमाए हैं, जबकि 599 चौके और 280 छक्के उनके बल्ले से निकले हैं।
2. शिखर धवन (DC/DCH/MI/PBKS/SRH) – 6769 रन
शिखर धवन ने 222 मैचों की 221 पारियों में 6769 रन बनाए हैं। उनका औसत 35.25 और स्ट्राइक रेट 127.14 का है। उन्होंने 2 शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं। उनके नाम 768 चौके और 152 छक्के दर्ज हैं।
1. विराट कोहली (RCB) – 8004 रन
विराट कोहली ने 2008 से 2024 तक खेले गए 252 मैचों की 244 पारियों में 8004 रन बनाए हैं। 113* के सर्वोच्च स्कोर के साथ उनका औसत 38.66 का रहा है। 131.97 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 8 शतक और 55 अर्धशतक जमाए हैं। 705 चौके और 272 छक्कों के साथ कोहली IPL के रन मशीन साबित हुए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।