IPL 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस बड़े स्कोर में प्रियांस आर्य और श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा।
प्रभसिमरन और प्रियांश ने फिर दिलाई तेज शुरुआत
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने एक बार फिर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही थी, लेकिन पंजाब के दोनों ओपनर्स ने शुरुआत से ही काउंटरअटैक करते हुए DC के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
पावरप्ले में प्रियांश आर्य ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले ही ओवर में 22 रन बटोरकर गेंदबाजों पर दबाव बना दिया और फील्डिंग रेस्ट्रिक्शन का पूरा फायदा उठाया। उनकी तूफानी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पंजाब किंग्स ने सिर्फ 2.4 ओवर में ही टीम का अर्धशतक पूरा कर लिया।
प्रियांश आर्य लगातार बड़े शॉट खेलते रहे, जिसकी बदौलत पंजाब किंग्स ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 72 रन बना दिए। इसी दौरान प्रियांश ने अपना शानदार अर्धशतक भी पूरा कर लिया।
श्रेयस आयर और कूपर कोनोली ने दी मिडिल ऑर्डर को मजबूती
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य के आउट होने के बाद पंजाब की पारी को कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभाला। उन्होंने 36 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। श्रेयस ने एक छोर संभालते हुए टीम के रन रेट को भी बनाए रखा।
वहीं उनके साथी खिलाड़ी कोनोली ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 27 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
इसके अलावा सूर्यांश शेड्ज़ ने आखिर में तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 8 गेंदों में 21 रन बनाए, जिससे टीम का स्कोर और मजबूत हो गया।

