अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी की अगुवाई वाले एक ग्रुप ने राजस्थान रॉयल्स की पूरी 100% हिस्सेदारी करीब 1.63 अरब डॉलर (लगभग 15,289 करोड़ रुपये) में खरीद ली है। आईपीएल इतिहास में इसे सबसे बड़े डील में से एक मानी जा रही है। इस ग्रुप में सोमानी के अलावा इनके साथ साथ रॉब वाल्टन और हैम्प परिवार भी शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया अधिकार IPL 2026 के बाद लागू होगा। इसके पहले RR का शेयर मनोज बदाले की टीम में 65% हिस्सेदारी थी। इसके अलावा, रेडबर्ड कैपिटल की 15% हिस्सेदारी थी, लाचलान मर्डोक की 13% और बाकी 7% हिस्सेदारी अन्य निवेशकों के पास थी।
काल सोमानी कौन हैं?
काल सोमानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक्टिव हैं और उन्होंने इंट्राएज व ट्रयूओ जैसी कंपनियां शुरू की हैं। क्रिकेट के अलावा उन्हें गोल्फ में भी खास दिलचस्पी है। वे मोटर सिटी गोल्फ क्लब के को-फाउंडर्स में शामिल हैं, जहां टाइगर वुड्स एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, Rajasthan Royals की बोली प्रक्रिया में कुल 4 बिड्स आई थीं, जिसमें आखिरकार सोमानी के कंसोर्टियम ने बाजी मार ली।
RR में पहले भी के माइनॉरिटी इन्वेस्टर रह चुके हैं काल सोमानी
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL के पहले ही सीजन (2008) में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। शुरुआत से ही यह फ्रेंचाइजी युवा खिलाड़ियों को मौके देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जानी जाती है। इसी सोच के चलते टीम ने रियान पराग को अपना नया कप्तान बनाया है। पिछले करीब 6 महीनों से टीम की बिक्री को लेकर चर्चा चल रही थी। काल सोमानी पहले से ही इस फ्रेंचाइजी में माइनॉरिटी निवेशक थे, जिसका उन्हें इस डील में फायदा मिला।
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे रियान पराग
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी को लेकर है। संजू सैमसन के बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। पिछले सीजन में भी सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग ने कुछ मैचों में टीम की कमान संभाली थी।
वहीं, कुमार संगकारा को टीम का हेड कोच बनाया गया है। इस बार राजस्थान रॉयल्स की नजरें फिर से 2008 जैसा इतिहास दोहराने पर होंगी, जब टीम ने पहला खिताब जीता था।

