रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पिच, कंडीशन और चेस करते हुए जीत के रिकॉर्ड्स को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। इस मैच में आरसीबी ग्रीन इनिशिएटिव के चलते ‘ग्रीन जर्सी’ पहनकर खेल रही है।
अच्छी रही बेंगलुरु की शुरुआत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत ठीक रही। कोहली और साल्ट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवरों में ही 50 रन जोड़ दिए। उन्होंने नई गेंद का फेस निकाल दिया लेकिन पावरप्ले के आखिरी ओवर में विराट 13 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए।
साल्ट और देवदत्त पडिकल ने उसके बाद संभलकर खेलना शुरू किया। उन्होंने विकेट तो नहीं गिरने दिया लेकिन रन बनाने की रफ्तार बहुत धीमी हो गई। पड़ीकल रन रेट बढ़ाने के चक्कर में आउट हो गए और इस मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार भी कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 8 रन ही बना सकें।
दिल्ली के गेंदबाजों ने की कमाल की गेंदबाजी
दिल्ली के गेंदबाजों ने लगातार सही लेंथ और लाइन पर गेंदबाजी की और आरसीबी के बैटर को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया जिसके नतीजा यह रहा कि रन रेट काफी कम हो गया था और उसको बढ़ाने के चक्कर में सभी बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर आउट हो रहे थे। एक छोर से साल्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया लेकिन वो उसको बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सकें।
कुछ नहीं कर पाए कोलैप्स थिंकर जितेश शर्मा
आरसीबी का छोटा सा कोलैप्स हुआ तो लगा कि जितेश शर्मा पारी को सम्भाल लेंगे क्योंकि वो तो ऐसी ही समय का इंतजार करते हैं कि लगातार विकेट गिरे और वो हीरो बन सकें। लेकिन इस मुकाबले में वो कुछ खास नहीं कर पाए।
जितेश के बल्ले में भी गेंद नहीं आ रही थी। वो लगातार कोशिश कर रहे थे लेकिन नाकाम हो रहे थे। 20वे ओवर में भी उनकी कोशिश जारी रही लेकिन उसका कुछ खास फायदा नहीं हुआ। आखिरी ओवर में भी उनका स्ट्राइक रेट 76 का था और जब वो आउट हुए तो और गिरकर 70 का हो गया था।
आरसीबी ने गिरते पड़ते बनाए 175 रन
जितेश ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से मात्र 14 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट मात्र 70 का था। आखिरी ओवर में उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और एक भी बड़ी हिट नहीं लगा पाए। आरसीबी की टीम जैसे तैसे करके 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाने में सफल हुई।
दिल्ली की तरफ से सभी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन कप्तान अक्षर पटेल ने 3 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

