Rohit Sharma: इस महारिकॉर्ड पर होगी रोहित शर्मा की नजर, ऐसा करने वाले बन सकते हैं आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी
Rohit Sharma: आगामी आईपीएल 2025 का मंच अब सज चुका है। तभी तो इस सीजन में कई बड़े खिलाडियों पर उनके फैंस की नजर रहने वाली है।

Rohit Sharma: आगामी आईपीएल 2025 का मंच अब सज चुका है। तभी तो इस सीजन में कई बड़े खिलाडियों पर उनके फैंस की नजर रहने वाली है। इनमें से एक बड़ा खिलाड़ी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) है। इस बार आईपीएल सीजन 2025 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

आईपीएल 2025 का सीजन काफी रोमांचक होने वाला है। क्यूंकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। वहीं इस फॉर्मेट में सन्यास के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहली बार टी20 मैच खेलते हुए दिखाई देंगे। इस समय भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म काफी खराब चल रही है।

इस दिग्गज (Rohit Sharma) खिलाड़ी के पास अभी भी इस फॉर्मेट में काफी काबिलियत बची है। इसके अलावा वह अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते है। वह सीमित ओवर के खासकर टी 20 के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इस भारतीय दिग्गज बल्लेबाज (Rohit Sharma) का आईपीएल में खेलते हुए रिकॉर्ड भी काफी दमदार रहा है। तभी तो अब आईपीएल 2025 के सीजन में रोहित एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते है।
आईपीएल में Rohit Sharma रचेंगे इतिहास :-
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। इस मौजूदा समय में वह (Rohit Sharma) दुनिया के सबसे बड़े हिटर बल्लेबाजों में से एक हैं। तभी तो उनको हिटमैन कहा जाता है। वहीं इस दिग्गज बल्लेबाज के नाम आईपीएल में अभी तक सर्वाधिक छक्के हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल लीग के पहले सीजन 2008 से खेल रहे हैं। आईपीएल में खेलते हुए वह अभी तक कुल 280 छक्के जड़ चुके हैं। इसके अलावा अगर वह इस आईपीएल सीजन 2025 में 20 छक्के लगा देते है तो आईपीएल इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी फिलहाल रोहित ही लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।
इस बल्लेबाज ने लगाए है सर्वाधिक छक्के :-

आईपीएल लीग के इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल साल 2009 से लेकर साल 2021 तक आईपीएल लीग में खेले है। उन्होंने इस लीग में 142 मैच में खेलते हुए कुल 4965 रन बनाए हैं। गेल ने अभी तक आईपीएल में 357 छक्के लगाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 31 अर्धशतक भी आए है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।