आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रनों की पारी खेली। यह उनके IPL करियर का 31वां और RR के खिलाफ 5वां अर्धशतक था। उनकी इस पारी की बदौलत ही MI की टीम शुरुआती झटकों से निकलकर मैच में वापसी करने में थोड़ी सफल रही। इसी कड़ी में हम आपको MI के लिए सूर्या ने जो खास कारनामा किया है, इसके बारे में बताएँगे।
MI के लिए 4,000 रन बनाने वाले दुसरे बल्लेबाज बने सूर्यकुमार
इस पारी के साथ सूर्यकुमार का खास रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। उन्होंने MI के लिए खेलते हुए अपने 4,000 रन भी पूरे कर लिए। वह रोहित शर्मा 6,432 रन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने MI के लिए अब तक कुल 127 मैच खेले है इस दौरान इन्होने 36.75 की औसत और 151.45 की स्ट्राइक रेट से 4,020 से अधिक रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 30 अर्धशतक भी शामिल है।
कैसी रही सूर्यकुमार की इस मैच में साझेदारी
MI को 206 रन के टारगेट को चेज करते हुए, MI के 18 रन पर विकेट गिर चुके थे। उसके बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए मैदान पर लेकिन उनके रहते हुए 2 और विकेट गिर गए। इसके बाद विल जैक्स के साथ मिलकर साथ 5वें विकेट के लिए 63 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ 34 रनों की और छठे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। इस पारी में सूर्या ने 42 गेंदों में 60 रनों की पारी भी खेली, जिसमे 3 चौके और 4 छक्के भी लगाये।
सूर्यकुमार यादव का IPL करियर
सूर्यकुमार ने अपने IPL करियर का डेब्यू 2012 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ किया था। वह अब तक 179 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 164 पारियों में 33.93 की औसत और 148.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,581 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 31 अर्धशतकों के साथ 2 शतक भी जड़े हैं। इस लीग में उनका बेस्ट स्कोर 103 रन का रहा है।

