आईपीएल प्लेऑफ़ हमेशा एक दबाव वाला स्टेज होता है क्योंकि इन नॉकआउट मुकाबलों में छोटी से गलती टीम को आउट कर सकती है। पिछले कुछ सालों में कुछ शानदार बल्लेबाजों ने इन मैचों में शानदार पारियां खेली हैं, और सबसे बेस्ट प्लेऑफ का स्कोर भी किया है।
पहले क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स और गुजरात टाईटन के बीच खेला जाएगा, एलिमिनेटर मैच सनराइजर्स हैदराबाद के बीच, वहीं क्वालीफायर 2 में अभी डिसाइड नहीं हुआ है। इस कड़ी में हम आपको आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज के बारे बताने जा रहे हैं।
5. मुरली विजय बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 113 रन
मुरली विजय आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2012 के क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार शतक लगाया था। विजय ने सिर्फ 58 गेंदों में 113 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और चार छक्के शामिल थे।
चेन्नई के घरेलू मैदान पर खेलते हुए CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। विजय की विस्फोटक पारी की बदौलत टीम ने 86 रन से शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस सीजन में KKR की टीम पहली बार विनर बनी थी
4. ऋद्धिमान साहा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 115 रन
ऋद्धिमान साहा ने आईपीएल 2014 के फाइनल में इतिहास रच दिया था। वह आईपीएल फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए साहा ने 55 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और आठ छक्के शामिल थे।
साहा की इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब ने 199/4 का मजबूत स्कोर बनाया। हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को फाइनल में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में KKR की टीम दूसरी बार विजेता बनी थी
3. शेन वॉटसन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 117 रन
शेन वॉटसन आईपीएल फाइनल में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने 2018 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यादगार पारी खेली थी। वॉटसन ने सिर्फ 57 गेंदों में नाबाद 117 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और आठ छक्के शामिल रहे।
उनकी तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत CSK ने 179 रन का लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया और 18.3 ओवर में मैच खत्म करते हुए तीसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया था।
2. वीरेंद्र सहवाग बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 122 रन
वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2014 के प्लेऑफ में एक यादगार पारी खेली थी। क्वालीफायर-2 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सहवाग ने सिर्फ 58 गेंदों में 122 रन ठोक दिए थे।
उनकी इस विस्फोटक पारी में कई चौके और आठ शानदार छक्के शामिल रहे। सहवाग के शतक की बदौलत पंजाब ने 226/6 का विशाल स्कोर बनाया और मुकाबला 24 रन से जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। इस सीजन में KKR की टीम विजेता बनी थी
1. शुभमन गिल बनाम मुंबई इंडियंस- 129 रन
शुभमन गिल के नाम आईपीएल प्लेऑफ इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। 2023 सीजन के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए गिल ने शानदार शतक जड़ा था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली गई इस पारी में उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और सिर्फ 60 गेंदों में 129 रन बनाए। उनकी इस तूफानी पारी में सात चौके और 10 छक्के शामिल थे, जिसकी बदौलत गुजरात ने फाइनल में जगह बनाई। हालाँकि इस सीजन में चेन्नई की टीम विजेता बनी थी

