ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस बार संघर्ष करती हुई नजर आ रही है साथ ही प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल है।
इस सीजन लगातार प्लेयर्स की इंजरी ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। नाथन एलिस, खलील अहमद और आयुष म्हात्रे अलग-अलग कारणों से बाहर हो चुके हैं। खास बात यह है कि खलील अहमद के विकल्प का अब तक ऐलान नहीं किया गया है, जिससे टीम की परेशानी और बढ़ गई है। इसी स्थिति को संभालने के लिए चेन्नई नए खिलाड़ियों की तलाश में जुटी है। टीम ने मिड-सीजन ट्रायल्स शुरू किए हैं, जिसके तहत महाराष्ट्र के एक युवा खिलाड़ी को मौका दिया गया है।
कौन हैं आयुष वर्तक? जिन्हें CSK ने ट्रायल के लिए बुलाया
चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 साल के ऑलराउंडर आयुष वर्तक को ट्रायल के लिए बुलाया है। 27 अप्रैल को चेन्नई पहुंच चुका है और खबरों के मुताबिक 28 अप्रैल को हाई परफॉर्मेंस सेंटर में उसका ट्रायल होने वाला है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ट्रायल में और भी बल्लेबाज शामिल होंगे या सिर्फ वर्तक को ही मौका दिया गया है। खास बात यह है कि वह अब तक ये आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे हैं।
आयुष वर्तक मुंबई के वसई से आते हैं। आयुष दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं साथ ही मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में उनका नाम जरूर शामिल था, लेकिन वो अन्सोल्ड रहे। हालांकि, इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों के लिए ट्रायल दे चुके हैं।
आयुष वर्तक का क्रिकेट करियर
आयुष वर्तक ने पिछले सीजन में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी (अंडर-23) के शुरुआती सैटस्टेज में मुंबई की कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली थी। इसके अलावा, मेंस स्टेट ए ट्रॉफी 2025 में उन्होंने मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पारियों में 363 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 72.60 और स्ट्राइक रेट 169.62 रहा। उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी आए।
इससे पहले 2024-25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में भी आयुष का बल्ला जमकर बोला था, जहां उन्होंने मुंबई के लिए नौ मैचों में 770 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 192, 102, 105, 77, 59 और 54 जैसी बेहतरीन पारियां खेलीं। वहीं, 2023 कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने गेंदबाजी से भी कमाल दिखाया और मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 8 मैचों में 32 विकेट झटके, जिसमें दो बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट लेने का कारनामा शामिल था।

