रोहित शर्मा चोट से उबरते हुए फिर से मैदान पर लौटने की तैयारी में हैं। हाल ही में मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन में नजर आए थे। मुंबई का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है, जो 29 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन अब उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है।
रोहित की वापसी तय? फिजियो ने दी राहत भरी अपडेट
रोहित शर्मा लगातार मेडिकल टीम और सहायक स्टाफ के साथ मिलकर अपनी वापसी पर काम कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच के स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं। रोहित इन दिनों ट्रेनिंग और जिम में जमकर मेहनत कर रहे हैं साथ ही उन्हें किसी तरह की परेशानी भी महसूस नहीं हो रही। टीम के फिजियो भी इस बात को लेकर काफी आश्वस्त हैं कि वह अगले मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं।
A Ro sighting for your eyesight 🥰 pic.twitter.com/FxiVgwKYBk
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 28, 2026
हाल ही में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम कुछ दिनों के ब्रेक के लिए जामनगर चली गई थी। अब टीम वापस मुंबई लौट चुकी है। एक वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन में रोहित ने भी हिस्सा लिया और नेट्स पर बल्लेबाजी करते दिखे। उनके अलावा हार्दिक पंडया, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी प्रैक्टिस करते नजर आए।
यह भी पढ़े: आईपीएल 2026 में कब वापसी करेंगे MS धोनी? जानिए संभावित तारीख और मैच की जानकारी
रोहित शर्मा का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने ओपनिंग में कई बदलाव किए। उनकी जगह ओपनिंग करने आए क्विंटन डी कॉक ने एक शतक जरूर लगाया, लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हुए हैं। वहीं दानिश मालेवार, जो पिछले कुछ मैचों में उनके साथ ओपनिंग कर रहे हैं, अब तक सिर्फ दो रन ही बना पाए हैं, ऐसे में रोहित की वापसी के बाद उनका बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।
मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित ने इस सीजन अब तक चार मैचों में 45.67 की औसत से 137 रन लगाये हैं, अब तक खेले गए मुकाबलों में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 78 रन है। ऐसे में उनके सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मुकाबले में खेलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।
यह भी पढ़े: IPL 2026 से अब तक चोट के चलते बाहर हुए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

