Most IPL Runs: विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में एक बार फिर इतिहास रच दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस दिग्गज बल्लेबाज ने ऐसा कीर्तिमान अपने नाम किया है, जिसके करीब पहुंचना भी किसी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।
27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली आईपीएल इतिहास में 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। अपने 275वें मैच में उतरने वाले कोहली को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 11 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर पूरा कर लिया।
टॉप रन स्कोरर की लिस्ट में विराट पहले स्थान पर
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में विराट कोहली पहले स्थान शामिल हैं। उनके बाद रोहित शर्मा, शिखर धवन ,डेविड वॉर्नर और केएल राहुल जैसे बड़े नाम भी मौजूद हैं।
रोहित शर्मा ने 276 मैचों में 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि शिखर धवन 222 मैचों में 6700 से अधिक रन बनाकर अपने आईपीएल करियर को अलविदा कह चुके हैं। डेविड वॉर्नर ने 184 मैचों में 6500 से ज्यादा रन बनाए हैं साथ ही वॉर्नर विदेशी खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं। वहीं केएल राहुल ने 153 मैचों में 5500 से ज्यादा रन अपने नाम किए हैं।
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
- विराट कोहली – 9012 रन
- रोहित शर्मा – 7183 रन
- शिखर धवन – 6769 रन
- डेविड वॉर्नर – 6565 रन
- केएल राहुल – 5580 रन
- सुरेश रैना – 5528 रन
- एमएस धोनी– 5439 रन
- अजिंक्या रहाणे– 5194 रन
- एबी डी विलियर्स– 5162 रन
- संजू सैमसन– 5008 रन
DC के खिलाफ इतिहास रचने से चूक गए किंग कोहली
विराट कोहली के पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका था, लेकिन उससे पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 76 रन का लक्ष्य सिर्फ 6.3 ओवर में हासिल कर लिया। अगर कोहली इस मैच में 27 रन और बना लेते, तो वह टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ 1200 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाते।

