KKR vs DC मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
IPL 2026 का 70वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 24 मई को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ अजिंक्या रहाणे की कप्तानी वाली KKR है, तो दूसरी तरफ अक्षर पटेल की अगुवाई में DC छोटे से ब्रेक के बाद एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज KKR vs DC मैच में कौन जीतेगा।
KKR vs DC में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 37
कोलकाता नाईट राइडर्स जीता: 21
दिल्ली कैपिटल्स जीता: 15
नो रिजल्ट: 1
KKR vs DC: ईडन गार्डेंस, कोलकाता पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डेंस की पिच भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर ब्लैक साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर अच्छा बाउंस होता हैं और बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। पिछले मैच में यहां पर पहली पारी में 247 और दूसरी पारी में 213 रन बने थे।
पहली पारी का औसत स्कोर– 171
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 160
KKR vs DC: संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
KKR vs DC: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
कोलकाता नाईट राइडर्स
कोलकाता नाईट राइडर्स के पास भी फिन एलन और अजिंक्या रहाणे जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच का रुख बदल सकते सकते हैं। इसके साथ कैमरन ग्रीन जैसा इस फॉर्मेट का धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं। जबकि मिडल ऑडर में रिंकू सिंह और रोवमान पॉवेल जैसे पावरफुल हिटर है।
गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और वैभव अरोरा है और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती मौजूद हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
दिल्ली कैपिटल के पास भी केएल राहुल और निशंका जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में ताबड़तोड़ शुरुआत दिला सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में समीर रिज़वी और ट्रिस्टन स्टब्स जिसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डेविड मिलर फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में लूंगी नागिदी और मुकेश कुमार हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल मौजूद हैं।
KKR vs DC: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू की वजह से बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।
इस सीजन भी DC की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन, अब तक कोई भी बहुत अच्छी फॉर्म में नहीं हैं। वहीं KKR के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के KKR vs DC मुकाबले में कोलकाता के पास होम एडवांटेज हैं। दिल्ली की टीम ने इस सीजन की शुरुआत अच्छी की थी लेकिन हर बार की तरह वो इस बार भी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गई। KKR ने शुरुआत तो इस सीजन की काफी खराब की थी लेकिन अब धीरे धीरे उन्होंने वापसी कर की हैं।
नरेन और चक्रवर्ती के फॉर्म में आने से टीम की गेंदबाजी मजबूत हो गई है जबकि, दिल्ली के लगभग सभी खिलाड़ियों की फॉर्म एक साथ खराब हो गई है और वो प्लेइंग 11 में काफी बदलाव भी कर चुकी हैं और उसके बाद भी उन्हें नतीजे नहीं देखने को मिल रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ मैचों में टीम ने अच्छा खेला है और मैच जीतने में सफल हुई है। ईडन गार्डेंस में उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है इसलिए इस मैच में मुंबई इंडियंस के जीतने के चांस हैं।
मैच विनर – KKR
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

