LSG vs GT मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह लो-स्कोरिंग मुकाबला होने वाला है।
IPL 2026 का 19वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 12 अप्रैल को लखनऊ के स्टेडियम में होगा, जो कि पिछले कुछ सालों से लो स्कोरिंग मुकाबलों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG है, तो दूसरी तरफ शुभमन गिल की अगुवाई में GT एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज LSG vs GT मैच में कौन जीतेगा।
LSG vs GT में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 7
लखनऊ सुपर जाइंट्स जीता: 3
गुजरात टाइटंस जीता: 4
नो रिजल्ट: 0
LSG vs GT: भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी, इकाना स्टेडियम, लखनऊ पिच रिपोर्ट
इकाना स्टेडियम में दो तरह की पिच यूज की जाती हैं। एक काली और दूसरी लाल मिटटी की पिच। ब्लैक साइल की विकेट पर लो बाउंस होता हैं और वहां पर स्पिनर्स और स्लो बॉलर्स प्ले में आते हैं। स्लोवेर्स और कटर्स इस पिच पर बहुत फायदेमंद होती हैं। यहाँ पर लो स्कोरिंग मैच होते हैं। क्योंकि बॉल बल्ले पर अच्छे से आता नहीं हैं जिससे टाइमिंग करना मुश्किल रहता हैं।
साइड बाउंड्री बड़ी हैं जिससे उनको पार करना मुश्किल होता हैं। नयी बॉल तो बल्ले पर आती हैं लेकिन पुराने गेंद से रन बनाना टेढ़ी खीर साबित होता हैं। अगर पहले खेलते हुए किसी ने पार स्कोर से ऊपर बना दिया तो उसके जीतने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं।
वहीँ रेड साइल की विकेट पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती हैं। शुरुआत में नयी गेंद से गेंदबाजों के लिए थोड़ा स्वयं होता हैं लेकिन उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा हो जाता हैं। यहाँ पर चेस करने वाली टीम को फायदा होता हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर- 167
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 153
LSG vs GT: संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG): मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
LSG vs GT: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG)
लखनऊ सुपर जाइंट्स की बल्लेबाजी तो ठीक हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। मार्श और मार्करम के साथ साथ ऋषभ पंत की तिकड़ी मौजूद हैं। लेकिन वो तीनों एक साथ रन नहीं बना पा रहे हैं। मिडल ऑर्डर में भी निकोलस पूरन और आयुष बडोनी के साथ साथ अब मुकुल चौधरी भी शामिल हैं।
गेंदबाजी में शमी और प्रिंस यादव अनुभव जरूर लाते हैं और आवेश खान उनका बखूभी साथ निभाते हैं। जबकि दिग्वेश राठी मिडल ओवरों में विकेट चटकाने के लिए हैं।
गुजरात टाइटंस (GT)
गुजरात टाइटंस के पास भी शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। इसके साथ जॉस बटलर जैसा इस फॉर्मेट का धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं। जबकि मिडल ऑडर में ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया जैसे पावरफुल हिटर है।
गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा एक्सपीरियंस लाते हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान मौजूद हैं।
LSG vs GT: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक लो-स्कोरिंग मैच होगा। यहां डिफेंड करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल होती है।
इस सीजन LSG की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन GT के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के LSG vs GT मुकाबले में लखनऊ के पास होम एडवांटेज हैं लेकिन अब तक वो अपने घर में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई हैं। लखनऊ के खिलाड़ियों की फॉर्म भी अच्छी चल रही हैं जबकि गुजरात की टीम अभी अपना कॉम्बिनेशन तलाश रही हैं। उन्होंने जिस तरह से पिछले मैच जीता हैं उससे उनका कॉन्फिडेंस और भी ज्यादा हाई रहेगा।
वहीँ गुजरात ने भी असंभव सा मैच अपने नाम किया था। दोनों टीमें इम्पॉसिबल सा मैच जीतकर आ रही हैं लेकिन गुजरात के पास मिडल आर्डर वैसा नहीं हैं जो कि मैच जीता सकें इसलिए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स के जीतने के चांस ज्यादा हैं।

