PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड में इस्लामाबाद यूनाइटेड को बढ़त हासिल हैं।
इस्लामाबाद यूनाइटेड PSL की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है। उन्होंने 2 बार इस लीग को अपने नाम किया हैं जबकि, कराची किंग्स भी एक बार खिताब को जीत चुकी है।
इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों के पास कई मैच विनर्स खिलाड़ी हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड और दोनों टीमों के बीच जुड़े अहम आंकड़े बता रहे हैं।
PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड
पीएसएल इतिहास में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स में अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 18 बार इस्लामाबाद यूनाइटेड ने और 6 में कराची ने जीत दर्ज की हैं। हेड टू हेड राइवलरी में इस्लामाबाद की टीम कराची से मीलों आगे हैं।
कुल मैच: 24
इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत: 18
कराची किंग्स की जीत: 6
नो रिजल्ट: 0
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर
इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कई बार बड़े स्कोर बने हैं और कई कम स्कोर वाले मैच भी देखने को मिले हैं।
इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ कराची किंग्स का सबसे बड़ा स्कोर: 201 रन
कराची किंग्स के खिलाफ इस्लामाबाद यूनाइटेड का सबसे बड़ा स्कोर: 251 रन
इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ कराची किंग्स का सबसे कम स्कोर: 75 रन
कराची किंग्स के खिलाफ इस्लामाबाद यूनाइटेड का सबसे कम स्कोर: 82 रन
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी
अगर कुल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को बढ़त प्राप्त हैं। भले ही आंकड़ों में यह नहीं दिख रहा हैं लेकिन जब भी दोनों टीमें आमने सामने आती हैं तो उनके बीच काफी अच्छे मुकाबले देखने को मिलते हैं और कई बार तो नतीजा अंतिम ओवर में निकलता हैं।
दोनों टीमों के पास प्लेइंग 11 में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि अपने दम पर मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। इसलिए उनके बीच अक्सर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता हैं।

