आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपना तीसरा खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन काफी खराब गया था। पहले तो कप्तान अय्यर के साथ रिटेंशन के दौरान कंट्रोवर्सी हुई, जिसके बाद उन्होंने रिटेन होने से मना कर दिया और उसके बाद उनका प्रदर्शन भी काफी खराब रहा और पॉइंट्स टेबल में नंबर 8 पर समाप्त किया।
हालांकि, अपनी गलतियों से सबक लेते हुए वे इस ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं ताकि नए सिरे से स्क्वाड तैयार किया जा सके। तो चलिए जानते हैं कि कोलकाता किन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।
कोलकाता इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज

1. वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)

कोलकाता की टीम ने पिछले साल श्रेयस अय्यर को लॉयल्टी दिखाने के चक्कर में वेंकटेश अय्यर को 23 करोड़ से भी ज्यादा रकम देकर खरीदा था। हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ था और वे उस पूरे सीजन में कुछ खास भी नहीं कर पाए थे। वे एक यूटिलिटी प्लेयर हैं, लेकिन उन्हें इतनी ज्यादा महंगी कीमत में खरीदना केकेआर के लिए गलत फैसला था। अपनी गलती को सुधारने के लिए वे इस सीजन उन्हें रिलीज कर सकती हैं और उनकी जगह किसी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती हैं जो अच्छा प्रदर्शन कर सके।
2. मोईन अली (Moeen Ali)

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली व्हाइट बॉल फॉर्मेट के काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। लेकिन संन्यास के बाद से वे लगातार क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, जिसका असर उनके खेल में भी देखने को मिल रहा था। पिछले सीजन उन्हें ज्यादातर मैचों में बेंच पर बैठाया गया था और अब उनमें वह बात नहीं रही जो पहले हुआ करती थी। इसलिए केकेआर की टीम मोईन अली को रिलीज कर सकती है।
न तो मोईन की गेंदबाजी का उपयोग किया जा रहा था और न ही उनकी बल्लेबाजी काम आ रही थी, इसलिए उन्हें रिलीज करना ही कोलकाता की टीम के लिए अच्छा फैसला हो सकता है।
3. स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson)

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को भी कोलकाता की टीम रिलीज कर सकती है। उन्हें पिछले साल मिचेल स्टार्क के रिप्लेसमेंट के रूप में लिया गया था, लेकिन वे उसमें बुरी तरह फ्लॉप हुए थे।
उन्हें 4 मैच खेलने का मौका दिया गया था, जिसमें वे सिर्फ 1 विकेट लेने में सफल हुए थे। उसके बाद से वे लगातार इंजर्ड चल रहे हैं और एक भी मैच नहीं खेले हैं। नई गेंद से ईडन गार्डन्स में विकेट लेना बहुत जरूरी है, इसलिए उन्हें रिलीज करके किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है।

