भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैच हमेशा से ही अपने रोमांच और हाई स्कोरिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों टीमों के बीच हर मैच में चौकों और छक्कों की बौछार देखने को मिलती है, जिसमें बल्लेबाज़ अपनी स्किल और पावर हीटिंग की जोर आजमाइश करते हैं।
दोनों टीमों के बीच मुकाबले काफी टक्करी के होते हैं और कई बार तो ऐसी पारियां देखने को मिलती हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता हैं। तो चलिए जानते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी ने बनाए हैं।
इन खिलाड़ियों ने इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टी20 में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
5. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) – 484 रन

भारतीय सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 मैचों में 484 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 92 रन है और 28.47 की औसत और 150.31 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने कई मौकों पर टीम को मज़बूत शुरुआत दिलाई है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में उनकी 92 रनों की तूफानी पारी शायद ही कोई भुला होगा जिसके दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।
4. मैथ्यू वेड (Matthew Wade) – 488 रन

मैथ्यू वेड इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 17 मैचों में 80 रन के उच्चतम स्कोर के साथ 488 रन बनाए। 54.22 की औसत और 156.91 के स्ट्राइक रेट के साथ, वेड ने टीम के लिए अंतिम रूप दिया और कई मैचों में तेज़ी से रन बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया।
3. एरोन फिंच (Aaron Finch) – 500 रन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने भारत के खिलाफ 18 मैचों में 500 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन रहा और उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए। फिंच की बल्लेबाजी भारत के खिलाफ हमेशा प्रभावशाली रही है, खासकर शुरुआती ओवरों में जब वह पावरप्ले में तेजी से रन बनाते थे। वो टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक थे और उनके आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं।
टी20 क्रिकेट में एरोन फिंच के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हैं जो आज भी कायम हैं। सैंड पेपर गेट के बाद उन्होंने न सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम किम कप्तानी संभाली बल्कि अपनी कप्तानी में टीम को टी20 चैंपियन भी बनाया।
2. ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) – 574 रन

ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने 22 मैचों में 574 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.25 का रहा है। मैक्सवेल की आक्रामक बल्लेबाजी हमेशा से भारतीय गेंदबाजों के लिए सिरदर्द रही है, खासकर जब वह बीच के ओवरों में आते हैं।
1. विराट कोहली (Virat Kohli) – 794 रन

विराट कोहली ने 2012 से 2024 के बीच खेले गए 23 मैचों की 22 पारियों में 794 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 49.62 और स्ट्राइक रेट 142.54 रहा है। यह इस बात का सबूत है कि वह न सिर्फ़ रन बनाते हैं, बल्कि तेज़ी से खेलते भी हैं। उन्होंने आठ अर्धशतक लगाए हैं, जिनमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 90 रन रहा है। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि कोहली ऑस्ट्रेलिया जैसी मज़बूत टीम के खिलाफ हमेशा विश्वसनीय साबित हुए हैं।

