आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी फैंस के मन में एक ही सवाल है क्या ये एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा? इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है।
साल 2020 में धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन उसके बाद से वह लगातार IPL खेल रहे हैं। आईपीएल 2026 से पहले धोनी का एक नया बयान काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बताया हैं कि वह कब तक इस लीग में 60 तक खेलेंगे?
धोनी ने बताया कब तक खेलेंगे आईपीएल
चेन्नई सुपर किंग्स ने 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक ख़ास इवेंट का आयोजन किया जिसमें सीएसके के कई दिग्गज खिलाड़ी आये हुए थे। इस इवेंट में मैथ्यू हेडेन, सुरेश रैना, अम्बाती रायुडू, मुरली विजय, शादाब जकाती और भी कई खिलाड़ी आये हुए थे।
रोर 26 इवेंट में धोनी ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया, जो फैंस को बहुत पसंद आया। 44 साल के धोनी ने मजाक में कहा कि वह 60 साल तक IPL खेलना चाहते हैं। जैसे ही उन्होंने ये बात कही, स्टेडियम में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे।
धोनी ने कहा मुश्किल हैं, लेकिन कोशिश करूँगा
रोर 26 इवेंट में एक्टर शिवकार्तिकेयन भी मौजूद थे। उन्होंने मजाक में धोनी से कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों पर ध्यान न दें और खेलते रहें। इस पर धोनी ने हंसते हुए कहा कि ऐसा करना आसान नहीं है। जब उनसे कहा गया कि वह 60 साल तक खेल सकते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया “ये थोड़ा मुश्किल है। हर दिन मेरी फिटनेस कम हो रही है, लेकिन फिर भी मैं कोशिश करूंगा।”
जीत के साथ विदा लेनाक चाहेंगे धोनी
धोनी की ये बात सुनते ही स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस जोर-जोर से उनका नाम लेने लगे। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 5 बार IPL का खिताब जीता है। उन्होंने CSK के लिए 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं और उन्हें आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है।
आईपीएल 2023 के बाद ही धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी और रुतुराज गायकवाड़ को नया कप्तान बनाया गया था। पिछले सीजन में CSK का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। अब IPL 2026 में टीम और फैंस दोनों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। धोनी जीत के साथ विदाई लेना चाहेंगे।

