PSL में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड में लाहौर कलंदर्स को बढ़त हासिल हैं।
लाहौर कलंदर्स PSL की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है। उन्होंने 3 बार इस लीग को अपने नाम किया हैं जबकि, क्वेटा भी 2 बार खिताब को जीत चुकी है।
इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा टक्करी का होता है क्योंकि दोनों के पास कई मैच विनर्स खिलाड़ी हैं। तो चलिए जानते हैं कि लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड और दोनों टीमों के बीच जुड़े अहम आंकड़े बता रहे हैं।
PSL में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड
पीएसएल इतिहास में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स में अब तक 21 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 11 बार लाहौर ने और 9 में क्वेटा ने जीत दर्ज की हैं। वहीँ एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। हेड टू हेड राइवलरी में लाहौर की टीम क्वेटा से आगे हैं।
कुल मैच: 21
लाहौर कलंदर्स की जीत: 11
क्वेटा ग्लैडिएटर्स की जीत: 9
नो रिजल्ट: 1
लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर
इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कई बार बड़े स्कोर बने हैं और कई कम स्कोर वाले मैच भी देखने को मिले हैं।
लाहौर कलंदर्स के खिलाफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स का सबसे बड़ा स्कोर: 219 रन
क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ लाहौर कलंदर्स का सबसे बड़ा स्कोर: 207 रन
लाहौर कलंदर्स के खिलाफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स का सबसे कम स्कोर: 100 रन
क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ लाहौर कलंदर्स का सबसे कम स्कोर: 131 रन
लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी
हेड टू हेड में अगर कुल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो लाहौर कलंदर्स की टीम को बढ़त प्राप्त हैं। जब भी दोनों टीमें आमने सामने आती हैं तो उनके बीच काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं और कई बार तो नतीजा अंतिम ओवर में जाकर निकलता हैं।
दोनों टीमों के पास प्लेइंग 11 में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि अपने दम पर मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। इसलिए उनके बीच अक्सर अच्छे मुकाबले देखने को मिलते हैं।

