Rohit Sharma Records: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज को अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने के साथ-साथ सीरीज पर भी कब्जा किया। रोहित के इस विस्फोटक पारी ने कई रिकॉर्ड (Rohit Sharma Records) को ध्वस्त किया। आइए जानते हैं रोहित शर्मा के द्वारा तोड़े गए रिकॉर्ड के बारे में।
Rohit Sharma Records: रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सही टाइमिंग के साथ बड़े छक्के लगाने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं और इस मैच में उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल के 331 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 338 छक्कों के साथ रोहित ने गेल को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी भी पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मैट में कुल 351 छक्के लगाए हैं।
रोहित ने करियर रनों में राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे
कटक में भारत के लिए वनडे में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। अब वह वनडे फॉर्मैट में 10,987 रन के साथ भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के 10,768 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। उन्होंने यह मुकाम केवल 267 मैचों की 259 पारियों में ही हासिल कर लिया। इस प्रकार रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं।
रोहित का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में शतक बनाने के अलावा, रोहित ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक भी बनाया, जो वनडे में उनका तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उनका पिछला सबसे तेज अर्धशतक साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ़ और 2024 में श्रीलंका के खिलाफ़ सिर्फ़ 29 गेंदों पर आया था।
इस पारी में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली, जो उनका 49वां अंतरराष्ट्रीय शतक है और वे भारत के लिए सबसे ज़्यादा शतकों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इस शतकीय पारी के साथ ही वह राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 48 शतक हैं। सबसे ज्यादा शतकों के मामलें में अब वह सिर्फ महान विराट कोहली के 81 शतक और मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 100 शतक से पीछे हैं।
कटक के बाराबती स्टेडियम में शतक जड़ने के बाद सोशल मीडिया पर छाए हिटमैन शर्मा
🔷 Dear @odisha_police This Ro hit and run case should not be punishable.#INDvsENGODI#RohitSharma#Cuttak pic.twitter.com/0caXi0hIVH
— Delhi Police (@DelhiPolice) February 9, 2025
रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर एक नजर | Rohit Sharma Records
- रोहित शर्मा का 49वाँ अंतर्राष्ट्रीय शतक
- रोहित ने सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ा
- रोहित ने करियर में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा
- रोहित का तीसरा सबसे तेज़ अर्धशतक
- भारत के लिए सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतकों की सूची में तीसरे स्थान पर
- 30 के बाद शतकों में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा
30 की उम्र के बाद शतकों में सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

रोहित की पारी के ज़रिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक सचिन तेंदुलकर को एक अनोखे रिकॉर्ड में पछाड़ना है जिसकी बराबरी अब कोई नहीं कर सकता। 30 की उम्र के बाद सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है, उन्होंने अब तक 36 शतक लगाए हैं। महान सचिन तेंदुलकर ने 30 की उम्र के बाद 35 शतक लगाए थे।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।