पड़ोसी देश बांग्लादेश में आम चुनाव आखिरकार संपन्न हो गए हैं। इस दौरान शेख हसीना की आवामी पार्टी ने शानदार जीत भी दर्ज की और बहुमत भी हालिस कर लिया है। शेख हसीना की पार्टी ने कुल 300 में से 200 सीटों पर अपना धावा बोला। इसके साथ ही हसीना ने शेख हसीना ने बांग्लादेश में पीएम के तौर पर लगातार चौथी बार जीत भी दर्ज कर ली है। इसके अलावा उनकी पार्टी से ही बांग्लादेश के एक महान क्रिकेटर ने भी जीत दर्ज की।
शाकिब उतरे राजनीति की पिच पर

दरअसल, हम बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन की बात कर रहे हैं। शाकिब ने शेख हसीना की आवामी लीग पार्टी से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने मुगरा-1 की संसदीय सीट ने चुनाव जीता है। इसके साथ ही शाकिब अल हसन ने क्रिकेट के साथ-साथ राजनीति की पिच पर भी धमाकेदार शुरुआत कर ली है। इस दौरान उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी काजी रेजाउल हुसैन को 1,50,000 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव के लिए शाकिब ने क्रिकेट से भी आराम ले लिया था। जीत से पहले चुनाव पर बात करते हुए बताया था कि ये किसी भी प्रकार की बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन फिर भी वह इसके लिए गंभीर और चिंतित हैं। जिंदगी में हमेशा चुनौतियां होती हैं। चाहे वह छोटी टीम हो या फिर बड़ी टीम।
क्रिकेट भी खेलेंगे शाकिब
राजनीति में कदम रखने वाले शाकिब अल हसन ने एक बात और साफ करते हुए कहा कि वो इसके साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी जारी रखेंगे। अगर बात करें उनके क्रिकेट करियर की तो बता दें कि वो बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेलते हैं। वो बांग्लादेश के लिए सबसे स्टार क्रिकेटर में से एक हैं। आईसीसी की ऑलराउंडर लिस्ट में भी टॉप-3 की लिस्ट में आते रहते हैं। बांग्लादेश के लिए शाकिब ने कुल 66 टेस्ट मैच, 247 वनडे मैच और 117 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 4454 रन, वनडे में 7570 रन और टी-20 में 2382 रन बनाए हैं। इसके शाकिब ने गेंद से भी बांग्लादेश के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने टेस्ट में 233 विकेट, वनडे में कुल 317 विकेट और टी-20 में 140 लिए हैं।
ये भी पढ़ें: ये हैं भारत के वो क्रिकेटर जो बाद बने नेता, गंभीर से लेकर सिद्धू तक के हैं बड़े नाम
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

