ENG vs SA, T20 WORLD CUP 2024: आज T20 WORLD CUP 2024 में डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका के साथ होना हैं। यह मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने लीग स्टेज में काफी शानदार प्रदर्शन किया था।
T20 WORLD CUP 2024 तभी तो दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने 4 मुकाबलों में से चारों में जीत हासिल की। जबकि इंग्लैंड की टीम ने अपने लीग स्टेज के 4 मुकाबलों में से दो में जीत हासिल करते हुए इस टी 20 विश्व कप के सुपर 8 में अपना स्थान पक्का किया था। तभी तो सुपर 8 के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट से हराया। आइये अब जानते है इस मुकाबले से पहले इस स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसे मिलेगी मदद ?
T20 WORLD CUP 2024 डैरेन सैमी स्टेडियम की पिच :-
T20 WORLD CUP 2024 इस स्टेडियम की पिच पर टी 20 विश्व कप में बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी आसानी हुई है। तभी तो इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 181 रनों को भी चेज कर लिया था। इसके अलावा इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम हमेशा स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की सोचती है। ताकि विपक्षी टीम इस लक्ष्य को आसानी से हासिल नहीं कर पाए।

T20 WORLD CUP 2024 दोनों टीमों ने जीता अपना पहला-पहला मैच :-
T20 WORLD CUP 2024 में सुपर 8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना अमेरिका के साथ हुआ था। इस पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मेजबान अमेरिका को 18 रनों से हरा दिया था। वहीं सुपर 8 के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को 8 विकेट से हरा दिया था।

T20 WORLD CUP 2024 वहीं ग्रुप स्टेज मुकाबलों में इंग्लैंड की टीम ने अपने 4 मुकाबलों में से 2 में जीत हासिल की थी। उनका 1 मुकाबला बेनतीजा रहा था जबकि 1 मुकाबले में उसको हर का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने ग्रुप स्टेज मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था। ग्रुप स्टेज में अफ्रीकी टीम ने अपने सभी चारों मुकाबलों में जीत हासिल की थी। तभी तो अब अफ्रीकी टीम अपने इस विजय रथ के अभियान को आगे बढ़ने की सोचेगी।
T20 WORLD CUP 2024 हेड टू हेड के आंकड़े :-
T20 WORLD CUP 2024 अब अगर हम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो इन दोनों में से कोई भी टीम किसी भी टीम पर भारी नहीं पड़ती है। क्यूंकि इन दोनों ही टीमों ने अभी तक बराबर – बराबर मुकाबले जीते है। वहीं इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच अभी तक 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए है। इन 25 मुकाबलों में से 12 मुकाबलों में इंग्लैंड की टीम और 12 ही मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीते है। जबकि इन दोनों ही टीमों के बीच 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है।

T20 WORLD CUP 2024 टी 20 वर्ल्ड कप में अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी :-
T20 WORLD CUP 2024 अभी तक टी 20 विश्व कप में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच 6 मुकाबले खेले गए है। इन खेले गए मुकाबलों में अभी तक अफ्रीका की टीम का दबदबा रहा है। टी 20 विश्व कप में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 6 मुकाबले खेले गए है। इन 6 खेले गए मुकाबलों में से इंग्लैंड की टीम ने 2 मुकाबले ही जीते है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
T20 WORLD CUP 2024 इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका टीम की संभावित प्लेइंग 11 :-
इंग्लैंड टीम की संभावित प्लेइंग 11 :- फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपली।
दक्षिण अफ्रीका टीम की संभावित प्लेइंग 11:- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी।
ये भी पढ़ें: डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच, बांग्लादेश को 28 रन से हराया