Tazmin Brits: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 7वें मैच में साउथ अफ्रीका की स्टार बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया है। इसके चलते हुए उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका भी निभाई है। इस मैच में उन्होंने 89 गेंदों पर 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली है। इसके अलावा यह साल 2025 में उनका 5वां वनडे शतक भी है।
इसी के चलते हुए ताजमिन ब्रिट्स ने अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया है। क्यूंकि इसी साल अभी तक स्मृति मंधाना भी वनडे क्रिकेट में 4 शतक लगा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल 2024 में भी वनडे क्रिकेट में 4 शतक लगाए थे।

लेकिन अब इस साल अफ्रीकी खिलाड़ी ताजमिन ब्रिट्स ने 5 शतक लगाकर स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं अब पिछले 5 मैचों में ताजमिन ब्रिट्स का यह चौथा शतक भी है। तभी तो अब इससे यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी शानदार फॉर्म में चल रही हैं।
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी :-
5 शतक – ताजमिन ब्रिट्स (2025)
4 शतक – स्मृति मंधाना (2024)
4 शतक – स्मृति मंधाना (2025)
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7 शतक लगाने वाली खिलाड़ी बनीं ताजमिन ब्रिट्स :-
इसके अलावा साउथ अफ्रीका की स्टार बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्यूंकि वह अब महिला वनडे क्रिकेट में पारियों के आधार पर सबसे तेज 7 शतक लगाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं हैं। वहीं अब उन्होंने केवल 41 वनडे पारियों में अपना 7वां शतक लगा दिया है।

जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज मेग लैनिंग के नाम पर था। क्यूंकि उन्होंने अपनी 44 वनडे पारियों में 7 शतक लगाए थे। इसके बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टैमी ब्यूमोंट का नाम है। उन्होंने अपनी 62 पारियों में 7 सेंचुरी लगाईं हैं। इसके बाद भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 84 पारियों मे यह कारनामा किया है।
महिला वनडे में सबसे कम पारियों में लगाए सात शतक :-
41 पारी : तैजमिन ब्रिट्स – 7 शतक
44 पारी : मेग लैनिंग – 7 शतक
62 पारी : टैमी ब्यूमोंट – 7 शतक
81 पारी : सूजी बेट्स – 7 शतक
83 पारी : करेन रोल्टन/हेली मैथ्यूज – 7 शतक
84 पारी : स्मृति मंधाना – 7 शतक
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

