Test Cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट में छक्का लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है। लेकिन इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी के सामने तो यह और भी मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद भी कुछ भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेंदबाजों की गेंदों पर छक्के लगाए हैं। तब इन भारतीय खिलाड़ियों ने न सिर्फ रन बनाए, बल्कि अपने दमदार प्रहारों से कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इनमें से 4 खिलाड़ी इस मौजूदा सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा है। चलिए उन भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर डाल लेते हैं।
1. ऋषभ पंत :-
इस मामले में पहले स्थान पर भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम आता है। इस स्टार बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने 15 मुकाबले खेले हैं।

इन मैचों की 27 पारियों में उन्होंने 36 छक्के भी लगाए हैं। इस दौरान वह एक बार नाबाद भी रहे हैं। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 139 चौके भी आए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 46.38 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,206 रन भी बनाए हैं।
2. यशस्वी जायसवाल :-
इस सूचि में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम दूसरे स्थान पर आता है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच साल 2024 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने 8 मैचों की 15 पारियों में 27 छक्के भी लगाए हैं।

वहीं इस बीच उनके बल्ले से 107 चौके भी निकले हैं। उन्होंने 67.50 की बल्लेबाजी औसत के साथ इंग्लैंड के खिलाफ 945 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 214 रन का रहा है।
3. शुभमन गिल :-
इस मामले में तीसरे पायदान पर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का नाम आता है। इस स्टार बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 2021 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 13 मैचों की 24 पारियों में 26 छक्के लगाए हैं।

जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 131 चौके भी आए हैं। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 54.50 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,199 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 5 शतक और 3 अर्धशतक भी आए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा है।
4. रविंद्र जडेजा :-
इस सूचि में चौथे पायदान पर भारत के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 23 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों की 39 पारियों में उन्होंने 22 छक्के भी लगाए हैं।

इस बीच उनके बल्ले से 141 चौके भी आए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 2 शतक और 10 अर्धशतक भी आए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रन रहा है। इसके अलावा जडेजा इस मौजूदा सीरीज में लगातार 4 अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।