Top 10 Active Players With Most Runs in T20 Cricket: टी20 क्रिकेट की दुनिया में बल्लेबाजों की अहमियत समय के साथ और भी ज्यादा बढ़ गई है। जब मुकाबले छोटे हों और गेंदबाज़ों पर अटैक करना जरूरी हो, तब सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि तेज़ी से रन बनाने की क्षमता मायने रखती है। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होता है कि कौन से सक्रिय खिलाड़ी टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाकर खुद को इस फॉर्मेट में साबित कर चुके हैं।
हाल ही में भारतीय अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे किए और इसी के साथ वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के सातवें और भारत के मात्र दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस आर्टिकल में हम उन 10 सक्रिय बल्लेबाजों की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
ये हैं वो टॉप 10 सक्रिय बल्लेबाज जिन्होंने टी20 क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
10. डेविड मिलर – 11308 रन
दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने 528 टी20 मैचों की 482 पारियों में 11308 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 35.22 की औसत और 137.71 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120* रन रहा है। मिलर ने टी20 करियर में 4 शतक और 50 अर्धशतक लगाए हैं। उनके नाम 809 चौके और 505 छक्के दर्ज हैं।
9. फाफ डु प्लेसी – 11317 रन
दक्षिण अफ्रीका के एक और दिग्गज फाफ डु प्लेसी ने 407 मैचों की 386 पारियों में 11317 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.61 और स्ट्राइक रेट 136.34 का रहा है। फाफ ने 6 शतक और 79 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 1024 चौके और 421 छक्के मारे हैं।
8. जेम्स विंस (11833 रन)
इंग्लैंड के जेम्स विंस ने 424 मुकाबलों में 11833 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन 412 पारियों में 32.06 की औसत से बनाए हैं। उनका सर्वोत्तम स्कोर 129* रन रहा है और उनका स्ट्राइक रेट 135.48 का है। विंस के नाम 7 शतक और 74 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
7. रोहित शर्मा – 12052 रन
भारतीय सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने 456 मैचों की 443 पारियों में 12058 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 30.91 और स्ट्राइक रेट 135.08 का रहा है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 8 शतक और 80 अर्धशतक जड़े हैं। रोहित के नाम 1087 चौके और 540 छक्के भी दर्ज हैं।
6. जोस बटलर (12469 रन)
इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर ने 442 टी20 मैचों की 417 पारियों में 12469 रन बनाए हैं। उनका औसत 35.42 और स्ट्राइक रेट 145.66 का है। उन्होंने 8 शतक और 87 अर्धशतक जमाए हैं। बटलर के बल्ले से 1134 चौके और 528 छक्के निकले हैं।
5. डेविड वॉर्नर – 13019 रन
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 404 टी20 मैचों की 403 पारियों में 13019 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.77 और स्ट्राइक रेट 140.18 का है। वॉर्नर ने इस फॉर्मेट में 8 शतक और 109 अर्धशतक बनाए हैं। उनके नाम 1322 चौके और 462 छक्के हैं।
4. विराट कोहली – 13208 रन
भारत के रन मशीन विराट कोहली ने 407 टी20 मैचों की 390 पारियों में 13208 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन 41.79 की शानदार औसत से बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 134.33 का रहा है। कोहली ने 9 शतक और 101 अर्धशतक बनाए हैं, साथ ही उनके नाम 1171 चौके और 427 छक्के दर्ज हैं।
3. कीरोन पोलार्ड – 13537 रन
वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड ने 695 टी20 मैचों की 617 पारियों में 13537 रन बनाए हैं। उनका औसत 31.33 और स्ट्राइक रेट 150.19 का है। पोलार्ड ने 1 शतक और 61 अर्धशतक बनाए हैं। उनके नाम 842 चौके और 908 छक्के हैं।
2. शोएब मलिक – 13571 रन
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक ने 557 टी20 मैचों में 13571 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन 515 पारियों में 35.99 की औसत से बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 127.24 का रहा है। मलिक के नाम 83 अर्धशतक हैं। उन्होंने 1059 चौके और 422 छक्के मारे हैं।
1. एलेक्स हेल्स – 13610 रन
इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स वर्तमान समय में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सक्रिय बल्लेबाजों की सूची में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 494 टी20 मैचों की 490 पारियों में 13610 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.04 और स्ट्राइक रेट 145.28 का रहा है। हेल्स ने 7 शतक और 85 अर्धशतक बनाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 1491 चौके और 552 छक्के भी लगाए हैं।
[NOTE: इस आर्टिकल में लिखे गए सभी आंकड़े 23 अप्रैल 2025 तक अपडेटेड हैं।]
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।