आईपीएल 2026 से पहले हार्दिक पांड्या ने यह दिखा दिया किअसली दौलत सिर्फ पैसों का होना नहीं, बल्कि इंसानियत और बड़े दिल में होती है। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने अपना वादा निभाते हुए वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को 10- 10 लाख रुपये के चेक देकर सम्मानित किया है। इस आर्टिकल में हम इस पूरे मामले के बारे में बताएंगे।
क्या हैं पूरा मामला जानें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने स्टेडियम के करीब 10-11 स्टाफ मेंबर्स को 10- 10 लाख रूपए की रकम दी। दरअसल, उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां वानखेड़े स्टेडियम में ही की थीं। उस दौरान ग्राउंड स्टाफ को कई बार देर रात तक मेहनत करनी पड़ती थी। उनकी इसी मेहनत और परिश्रम को देखकर हार्दिक ने वादा किया था कि जब वह मुंबई वापस आएंगे, तो उन्हें इनाम जरुर देंगे।
हार्दिक ने पूरा किया अपना वादा
जानकारी के मुताबिक,हार्दिक पांड्या ने ग्राउंड स्टाफ को 10-10 लाख रुपये इसलिए दिए क्योंकि उनकी तैयारी में उनका बड़ा योगदान रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वह वानखेड़े स्टेडियम में लगातार अभ्यास कर रहे थे और कई बार देर रात तक प्रैक्टिस भी करते थे।
Hardik Pandya gave ₹10 lakh each to all the groundsmen at Wankhede Stadium because he had promised them they had helped him practice late at night during T20 World Cup. pic.twitter.com/KtGsLfgGcz
— Amar💫 (@KUNGFU_PANDYA_0) March 26, 2026
ऐसे में ग्राउंड स्टाफ को भी अतिरिक्त समय तक रुकना पड़ता था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई और हार्दिक की तैयारी में कोई कमी नहीं आने दी। इसे खुश होकर पांड्या ने उन्हें इनाम दिया है।
वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने में अहम योगदान दिया था। उन्होंने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों की 9 पारियों में कुल 217 रन टीम इंडिया के लिए बनाए। वहीं गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 9 विकेट अपने नाम किए।

