महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाजों ने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लगातार छक्के मारकर विरोधी टीमों पर दबाव पर कई बार दबाव बनाया है।
बड़े मैचों में लंबे छक्के लगाने की उनकी क्षमता ने भारत को कई मौकों पर मजबूत स्थिति में पहुँचाया। इस कड़ी में हम आपको आगामी टूर्नामेंट से पहले उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे बताने जार रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा भारतीय महिला टीम की तरफ से छक्के लगाए हैं।
5. वेदा कृष्णमूर्ति और झूलन गोस्वामी (2 छक्के)
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तरफ से 2 छक्के लगाने वाली महिला बल्लेबाजों में लिस्ट वेदा कृष्णमूर्ति का नाम भी मौजूद है। वेदा ने 14 मैचों में 2 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस दौरान इनक बेस्ट स्कोर 36* रन का है।
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली महिला बल्लेबाजों में लिस्ट झूलन गोस्वामी का नाम भी मौजूद है। झूलन ने 2009 से 2016 के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में 21 मैचों की 16 पारियों में 2 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान इनक बेस्ट स्कोर 25 रन का है।
4. अमिता शर्मा और ऋचा घोष (3 छक्के)
सबसे ज्यादा महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की तरफ से छक्के लगाने वाली महिला बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत की पूर्व क्रिकेटर अमिता शर्मा का नाम भी शामिल है।
उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 2009 में खेला था, जबकि आखिरी बार वह 2012 के सीजन में खेलते हुए नजर आई थीं। अमिता ने इस टूर्नामेंट में 12 मैच खेले और 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए चार बार नाबाद रहीं। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए और 20 की औसत तथा 104.16 की स्ट्राइक रेट से 96 रन बनाए। टी-20 वर्ल्ड कप में अमिता का बेस्ट स्कोर नाबाद 28 रन रहा है।
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तरफ से 3 छक्के लगाने वाली महिला बल्लेबाजों की लिस्ट में ऋचा घोष का नाम भी मौजूद हैं। ऋचा घोष ने टी-20 वर्ल्ड कप में 2020 से 2024 के बीच 12 मैच खेली हैं। इन पारियों में उन्होंने 3 छक्के लगाए। इस टूर्नामेंट में इनका ज बेस्ट स्कोर नाबाद 47 रन रहा है।
3. शेफाली वर्मा (11 छक्के)
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली महिला बल्लेबाजों की लिस्ट में शेफाली वर्मा
नाम तीसरे नंबर पर है। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में 2020 में डेब्यू किया था। अब तक खेले गए 15 मैचों की 15 पारियों में उन्होंने 11 छक्के लगाए हैं। शेफाली ने 25.85 की औसत और 125.25 की स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में उनका बेस्ट स्कोर 47 रन रहा है।
2. स्मृति मंधाना (13 छक्के)
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली महिला बल्लेबाजों में स्टार ओपनर स्मृति मंधाना का नाम भी शामिल है। मंधाना ने साल 2014 में टी-20 वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू किया था। अब तक खेले गए 26 मैचों की 26 पारियों में उन्होंने 13 छक्के जड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 87 रन रहा है।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी स्मृति शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। इस बार पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भी उन्होंने 44 गेंदों में 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली है।
1. हरमनप्रीत कौर (19 छक्के)
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम टॉप पर है। हरमनप्रीत अब तक 40 मैच खेल चुकी हैं, इस दौरान इन्होने भी 19 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 25.03 की औसत और 112.21 की स्ट्राइक रेट से कुल 762 रन बनाए हैं। हरमनप्रीत के बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक भी जड़े हैं, जबकि इस टूर्नामेंट में इसका हाईएस्ट स्कोर 103 रन है।

