Saturday, February 14

इस साल होने वाले विश्वकप के लिए पहले से ही आठ टीमों अपनी जगह बना चुकी थीं। इसके बाद बची हुई दो टीमों की जगह के लिए दस टीमों को क्वालीफायर मुकाबला खेलना था। अभी भी इसके क्वालीफायर के लिए मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस दौरान एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहांं पर अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज की टीम को विश्वकप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। वहीं, दूसरी तरफ टीम श्रीलंका इसके लिए 9वीं टीम बन चुकी है। इन सब के बाद अब भी विश्वकप 2023 में एक सीट बची हुई है।

विश्वकप के आयोजन में 10वीं टीम बनने के लिए अभी काफी मसक्कत चल रही है। इसके लिए मुख्य रुप से दो टीमें दावेदार मानी जा रही हैं। इन दोनों ही टीमों में खास बात ये है कि अब मुकाबला इनके बीच ही होना है। आइए इसी कड़ी में जानते हैं कि आखिर ये दो टीम कौन सी हैं?

इन दो टीमों के बीच होगी टक्कर

वर्तमान समय में विश्वकप 2023 के क्वालीफायर के लिए मुकाबले खेले जा रहे हैं। गौरतलब है कि अभी तक क्वालीफायर मुकाबला खेलने वाली टीमों में श्रीलंका की टीम सबसे आगे है। इस हिसाब से माना जा रहा है इसके लिए श्रीलंका ने एंट्री होना लगभग तय है। अब इसके बाद दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे की टीम है और तीसरे नंबर पर स्कॉटलैंड की टीम है। बता दें, जिम्बाब्वे के पास कुल छह अंक हैं, तो वहीं स्कॉटलैंड के पास चार अंक हैं। विश्वकप 2023 के क्वालीफाइंग राउंड में अब जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला जाना है। माना जा रहा है कि इन दोनों ही टामों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मुकाबले को यदि जिम्बाब्वे की टीम जीतने में काबयाब हो जाती है तो उसके पास कुल 8 अंक हो जाएंगे और स्कॉटलैंड जीतती है तो उसके कुल 6 अंक हो जाएंगे।

जानकारी के लिए बात दें कि इस साल के विश्वकप का आयोजन अक्टूबर महीने से होने वाला है। पहला मैच पांच अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है। अगर बात करें टीम इंडिया की तो उसका पहला मैच आठ अक्टूबर को होने वाला है।

ये भी पढ़ें:  कपिल देव से सिर्फ तीन विकेट दूर हैं जडेजा, फिर बन जाएंगे भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version