Thursday, February 19

बीते शुक्रवार यानी 23 फरवरी के दिन भारतीय महिला हॉकी टीम मैनेजमेंट की तरफ से एक बड़ी खबर आई थी। दरअसल, भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच जेनेक शोपमैन ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट दिलीप टर्की को सौंपा था। बता दें कि इस साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय महिला टीम के क्वालीफाई नहीं करने के बाद से शोपमैन को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा उन्होंने बीते दिनों एक बयान भी दिया था जिसमें शोपमैन ने कहा था कि भारतीय महिलाओं का रहना कठिन हैं। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि वो जल्द ही कोच पद से मुक्त होना चाहती हैं।

महिला खिलाड़ियों के साथ होता है भेदभाव- जेनेक शोपमैन 

जेनेक शोपमैन के द्वारा दिया गए बयान में कहा गया था कि भारत में महिला कोच और खिलाड़ियों के साथ भेदभाव होता है। इसके अलावा शोपमैन ने कहा था कि पिछले दो सालों में उन्हें बहुत अकेलापन महसूस हुआ था। उन्होंने कहा कि मैं उस संस्कृति से आती हूं जहां पर महिलाओं का सम्मान किया जाता है। उन्हें महत्व दिया जाता है। मुझे यहां पर ऐसा महसूस नहीं होता।

जानकारी के लिए बता दें कि डच कोच ने 2021 में सोर्ड मरीन की जगह ली थी। सोर्ड मरीन ने भारतीय महिला टीम को टोक्यो ओलंपिक के दौरान टीम को ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाया था। शॉपमैन का अनुबंध इस साल पेरिस ओलंपिक के बाद समाप्त होने वाला था। लेकिन उनकी हालिया आलोचनाओं के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वो जल्द ही कोच पद से इस्तीफा दे सकती हैं और ठीक ऐसा ही हुआ। इसके बाद हॉकी इंडिया के द्वारा दिए गए बयान में बताया गया कि 46 वर्षीय कोच ने ओडिशा में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के घरेलू चरण में टीम का अभियान खत्म होने के बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

ये भी पढ़ें: जब हिटलर भी मेजर ध्यानचंद का दिवाना हो गया था, इस खास ऑफर को था ठुकराया

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version