U Mumba vs Puneri Paltan PKL 2025 Match 40 Preview: प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 का रोमांच अपने चरम पर है और आज का मुकाबला यू मुम्बा और पुणेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और अंक तालिका में टॉप पोजीशन पर बने रहने की कोशिश में हैं।
यू मुम्बा और पुणेरी पलटन की भिड़ंत हमेशा से दिलचस्प रही है। यू मुम्बा की सटीक रेडिंग और पुणेरी पलटन की मजबूत डिफेंस इस मुकाबले को रोमांचक बना देते हैं। दोनों टीमें अब तक 24 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें यू मुम्बा को मामूली बढ़त हासिल है।
मैच डिटेल्स
मैच: यू मुम्बा बनाम पुणेरी पलटन, प्रो कबड्डी लीग 2025, मैच 40
तारीख: 18 सितंबर 2025 (गुरुवार)
समय: रात 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थान: एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर
लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध
यू मुम्बा बनाम पुणेरी पलटन हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अब तक खेले गए 24 मैचों में यू मुम्बा ने 11 बार जीत दर्ज की है, जबकि पुणेरी पलटन ने 10 बार बाजी मारी है। तीन मैच टाई पर खत्म हुए हैं। यह रिकॉर्ड साफ दिखाता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा और नजदीकी होता है। यू मुम्बा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 अंक रहा है जबकि उनका सबसे कम स्कोर 19 रहा है। दूसरी ओर पुणेरी पलटन ने अधिकतम 43 अंक और न्यूनतम 21 अंक बनाए हैं।
पिछली भिड़ंतों की झलक
सीजन 10 में इन दोनों टीमों का मुकाबला 32-32 की बराबरी पर खत्म हुआ था। उस मैच में यू मुम्बा के गुंजन सिंह ने 15 रेड पॉइंट्स जुटाए थे जबकि मोहम्मदरेजा चियानेह ने छह टैकल पॉइंट्स लेकर डिफेंस को मजबूत बनाया था। सीजन 11 में यू मुम्बा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43-29 से जीत हासिल की थी। उस मैच में अजीत चौहान ने 12 अंक जोड़े थे और सुनील कुमार व सोंबीर ने हाई-5 के साथ डिफेंस को मजबूती दी थी।
U Mumba vs Puneri Paltan: दोनों टीमों का हालिया फॉर्म
इस सीजन में पुणेरी पलटन लगातार दो मैच जीतकर शानदार फॉर्म में है। उनके रेडर्स अंक जुटाने में लगातार सफल रहे हैं और डिफेंस भी बेहतरीन तालमेल के साथ खेल रहा है। वहीं, यू मुम्बा का प्रदर्शन थोड़ा अस्थिर नजर आया है। हालांकि, टीम के पास मजबूत डिफेंस और प्रभाव डालने वाले रेडर्स मौजूद हैं, जो किसी भी मैच का पासा पलट सकते हैं।
यू मुम्बा ने इस सीजन अब तक 6 मैचों में से 4 मैचों में जीत हासिल करके पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि पुणेरी पलटन ने 7 में से 5 मैचों में जीत हासिल की है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। इस मुकाबले में जीत हासिल करके दोनों टीमों की नजरें एक-एक स्थान ऊपर जाने पर होंगी।
संभावित प्लेइंग सेवन
यू मुम्बा
राइट कॉर्नर – रिंकू
राइट इन – अजीत चौहान
राइट कवर – एस मुकीलन
सेंटर – अमिरमोहम्मद जफरदानेश
लेफ्ट कवर – परवेश भैंसवाल
लेफ्ट इन – अभिमन्यु रघुवंशी
लेफ्ट कॉर्नर – सुनील कुमार (कप्तान)
पुणेरी पलटन
राइट कॉर्नर – गौरव खत्री
राइट इन – पंकज मोहिते
राइट कवर – मोहित गोयत
सेंटर – असलम इनामदार (कप्तान)
लेफ्ट कवर – अभिनेश नडराजन
लेफ्ट इन – आदित्य शिंदे
लेफ्ट कॉर्नर – विशाल भालेराव
इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें नजर
यू मुम्बा के लिए अमिरमोहम्मद जफरदानेश की रेडिंग और रिंकू की डिफेंसिंग टीम की ताकत है। वहीं, पुणेरी पलटन के लिए असलम इनामदार और पंकज मोहिते का प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है। इनके तेज रेड्स और अंक जुटाने की क्षमता मैच का रुख बदल सकते हैं।
इसके अलावा, यू मुम्बा के लिए सुनील कुमार और परवेश भैंसवाल की जोड़ी डिफेंस में अहम भूमिका निभाएगी। रेडिंग में अजीत चौहान और जफरदानेश टीम के लिए बड़े अंक जुटाने की कोशिश करेंगे।
दूसरी ओर, पुणेरी पलटन की तरफ से कप्तान असलम इनामदार ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को आगे ले जाएंगे। रेडिंग में मोहित गोयत और पंकज मोहिते पर जिम्मेदारी होगी, जबकि डिफेंस में विशाल भारद्वाज और अभिनेश नडराजन महत्वपूर्ण रहेंगे।
कौन जीत सकता है यह मुकाबला?
फॉर्म को देखते हुए पुणेरी पलटन इस मुकाबले में हल्की बढ़त पर दिखाई दे रही है। उनकी रेडिंग यूनिट शानदार प्रदर्शन कर रही है और डिफेंस भी मजबूत है। यू मुम्बा को जीत दर्ज करने के लिए डिफेंस में मजबूती और रेडिंग में स्थिरता लानी होगी।
यू मुम्बा और पुणेरी पलटन के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। दोनों टीमों के पास दमदार रेडर्स और मजबूत डिफेंडर्स मौजूद हैं। ऐसे में फैंस को कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। यह मैच सीजन में दोनों टीमों की स्थिति पर बड़ा असर डाल सकता है।
प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

