Diamond League 2024: इस बार भारत के दो एथलीटों ने डायमंड लीग 2024 (Diamond League 2024) के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। ये दोनों भारतीय एथलीट इस प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी चुनौती पेश करने ट्रैक में उतरेंगे। इस बार डायमंड लीग 2024 (Diamond League 2024) के फाइनल मुकाबलों का आयोजन 13 और 14 सितंबर को ब्रुसेल्स में आयोजित किया जाना है।

इन एथलीटों में भारत के स्टार भालाफेंक नीरज चोपड़ा और अब 3000 मीटर स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले भी शामिल हो गए है। इस बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक 3000 मीटर स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले ब्रसेल्स में डायमंड लीग फाइनल (Diamond League 2024) में चुनौती पेश करते हुए दिखाई देंगे। अविनाश साबले स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के साथ इस प्रतियोगिता में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय है।
Diamond League 2024 अविनाश साबले ने पहली बार बनाई जगह :-
12 खिलाड़ियों के डायमंड लीग फाइनल में भारत के अविनाश साबले ने पहली बार अपनी जगह बनाई है। इस बार उनकी स्पर्धा का आयोजन शुक्रवार को होगा जहां सभी 12 प्रतिभागी सीधे फाइनल रेस में भाग लेंगे।

वहीं इसके अलावा उन्होंने इस सत्र में डायमंड लीग के दो आयोजनों में भाग लिया है। वह तीन अंक के साथ तालिका में 14वें स्थान पर थे। लेकिन उनसे ऊंची रैंकिंग वाले चार खिलाड़ी इस प्रतियोगिता से हट गए थे जिसके चलते हुए अब भारत के अविनाश साबले ने इसके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
Diamond League 2024 फाइनल की तारीखें :-
इस दो दिवसीय डायमंड लीग फाइनल का आयोजन 13 और 14 सितंबर को होगा। पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ 13 सितंबर को निर्धारित है जबकि पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता अगले दिन आयोजित की जाएगी। वहीं इस सत्र में डायमंड लीग के 14 आयोजनों में से पांच में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा थी।

इसके अलावा भारत के अविनाश साबले ने 7 जुलाई को डायमंड लीग के पेरिस चरण में 8:09.91 मिनट के समय के साथ अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार के साथ छठा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा अविनाश साबले 25 अगस्त को सिलेसिया चरण में 14वें स्थान (8:29.96 मिनट) पर रहे थे।
Diamond League 2024 अविनाश साबले का पेरिस में निराशाजनक प्रदर्शन :-
भारत के एथलीट अविनाश साबले इस बार पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में ओलंपिक फाइनल में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय बने थे। लेकिन फिर भी फाइनल में वह अपने इस प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सके। क्यूंकि इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में वह 8:14.18 मिनट के समय के साथ निराशाजनक 11वें स्थान पर रहे थे।

वहीं इसके अलावा दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने समग्र तालिका में चौथे स्थान पर रहने के बाद डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। तभी तो इस स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने दोहा और लुसाने में आयोजित एकदिवसीय मुकाबलों में प्रत्येक में दूसरे स्थान पर रहने से 14 अंक अर्जित किए।
Diamond League 2024 में विजेताओं को मिलेगी इतनी धनराशि :-

सभी डायमंड लीग सत्र के फाइनल के चैंपियन को प्रतिष्ठित डायमंड ट्रॉफी की ट्रॉफी के साथ 30,000 डॉलर की पुरस्कार राशि और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एक वाइल्ड कार्ड से सम्मानित किया जाता है। वहीं इसके अलावा उपविजेता को 12,000 डॉलर मिलेंगे। जबकि इस प्रतियोगिता में आठवें स्थान पर रहने वाले को 1000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: स्पोर्ट्स जर्नलिज्म क्या है? स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में करियर की क्या संभावनाएं हैं?

