List of Medal Winners For India in Olympic Games
भारत ने साल 1900 में पेरिस में समर ओलम्पिक से अपनी ओलम्पिक यात्रा की शुरुआत की थी। तब से लेकर 2020 में हुए टोक्यो ओलम्पिक तक उन्होंने 24 संस्करणों में हिस्सा लिया है और टीम एवं इंडिविजुअल मेडल्स सहित कुल 35 मेडल अपने नाम किए हैं। हालाँकि, पेरिस ओलम्पिक 2024 में इन आंकड़ों में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है।
भारत को ओलम्पिक में पहला मेडल दिलाने वाले एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड थे, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक 1900 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने उस ओलम्पिक में दो सिल्वर मेडल जीते थे। उनके अलावा, अन्य किसी ने एक भी मेडल नहीं जीता था।
हालाँकि, भारत को पहला गोल्ड मेडल जीतने में 28 साल लग गए। 1928 के एम्सटर्डम ओलंपिक में पुरूष हॉकी टीम ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया था। तब से लेकर अब तक भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में भारत के लिए सबसे ज्यादा 8 गोल्ड मेडल जीते हैं। बता दें कि, भारत ने ओलम्पिक इतिहास में टीम और इंडिविजुअल मिलाकर अब तक 9 गोल्ड, 9 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
ओलंपिक गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाले सभी विजेताओं की सूची | List of medal winners for India in Olympic Games

| एथलीट | मेडल | संस्करण | इवेंट |
| नॉर्मन प्रिचर्ड | सिल्वर | पेरिस 1900 | पुरुषों की 200 मीटर दौड़ |
| नॉर्मन प्रिचर्ड | सिल्वर | पेरिस 1900 | पुरुषों की 200 मीटर बाधा दौड़ |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | एम्सटर्डम 1928 | पुरुष हॉकी |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | लॉस एंजिल्स 1932 | पुरुष हॉकी |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | बर्लिन 1936 | पुरुष हॉकी |
List of Medal winners for India in Olympic Games
| एथलीट | मेडल | संस्करण | इवेंट |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | लंदन 1948 | पुरुष हॉकी |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | हेलसिंकी 1952 | पुरुष हॉकी |
| केडी जाधव | ब्रॉन्ज | हेलसिंकी 1952 | पुरुषों की बैंटमवेट कुश्ती |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | मेलबर्न 1956 | पुरुष हॉकी |
| भारतीय हॉकी टीम | सिल्वर | रोम 1960 | पुरुष हॉकी |
List of Medal winners for India in Olympic Games
| एथलीट | मेडल | संस्करण | इवेंट |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | टोक्यो 1964 | पुरुष हॉकी |
| भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | मेक्सिको सिटी 1968 | पुरुष हॉकी |
| भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | म्यूनिख 1972 | पुरुष हॉकी |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | मॉस्को 1980 | पुरुष हॉकी |
| लिएंडर पेस | ब्रॉन्ज | अटलांटा 1996 | पुरुष एकल टेनिस |

| एथलीट | मेडल | संस्करण | इवेंट |
| कर्णम मल्लेश्वरी | ब्रॉन्ज | सिडनी 2000 | महिलाओं की 54 किग्रा भारोत्तोलन |
| राज्यवर्धन सिंह राठौड़ | सिल्वर | एथेंस 2004 | पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग |
| अभिनव बिंद्रा | गोल्ड | बीजिंग 2008 | पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग |
| विजेंदर सिंह | ब्रॉन्ज | बीजिंग 2008 | पुरुषों की मिडिलवेट मुक्केबाजी |
| सुशील कुमार | ब्रॉन्ज | बीजिंग 2008 | पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती |
List of Medal winners for India in Olympic Games
| एथलीट | मेडल | संस्करण | इवेंट |
| सुशील कुमार | सिल्वर | लंदन 2012 | पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती |
| विजय कुमार | सिल्वर | लंदन 2012 | पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग |
| साइना नेहवाल | ब्रॉन्ज | लंदन 2012 | महिला एकल बैडमिंटन |
| मैरी कॉम | ब्रॉन्ज | लंदन 2012 | महिला फ्लाईवेट मुक्केबाजी |
| योगेश्वर दत्त | ब्रॉन्ज | लंदन 2012 | पुरुषों की 60 किग्रा कुश्ती |
List of Medal winners for India in Olympic Games
| एथलीट | मेडल | संस्करण | इवेंट |
| गगन नारंग | ब्रॉन्ज | लंदन 2012 | पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग |
| पीवी सिंधु | सिल्वर | रियो 2016 | महिला एकल बैडमिंटन |
| साक्षी मलिक | ब्रॉन्ज | रियो 2016 | महिलाओं की 58 किग्रा कुश्ती |
| मीराबाई चानू | सिल्वर | टोक्यो 2020 | महिलाओं की 49 किग्रा भारोत्तोलन |
| लवलीना बोरगोहिन | ब्रॉन्ज | टोक्यो 2020 | महिला वेल्टरवेट मुक्केबाजी |

| एथलीट | मेडल | संस्करण | इवेंट |
| पीवी सिंधु | ब्रॉन्ज | टोक्यो 2020 | महिला एकल बैडमिंटन |
| रवि कुमार दहिया | सिल्वर | टोक्यो 2020 | पुरुषों की 57 किग्रा कुश्ती |
| भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | टोक्यो 2020 | पुरुष हॉकी |
| बजरंग पुनिया | ब्रॉन्ज | टोक्यो 2020 | पुरुषों की 65 किग्रा कुश्ती |
| नीरज चोपड़ा | गोल्ड | टोक्यो 2020 | पुरुषों की भाला फेंक |

