AWARDS: भारत की केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार (AWARDS) 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस बार इनमें उल्लेखनीय कार्य करने के लिए 7 हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार (AWARDS) दिया गया। जबकि 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री सम्मान दिया गया है।

इन पुरस्कारों की सूची में खेल जगत से भारतीय हॉकी टीम के पूर्व स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण (AWARDS) दिया गया है। उनके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सहित 4 को पद्म श्री (AWARDS) से सम्मानित किया गया है।
इनको भी मिला है पद्म श्री AWARDS :-
इस बार इन पुरस्कारों (AWARDS) की सूची में पेरिस पैरालंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह, भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान आईएम विजयन और जाने-माने पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यपाल सिंह को भी पद्म श्री (AWARDS) से सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा हम आपको बता देना चाहते हैं कि पूर्व स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम के लिए कांस्य पदक को जीतने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस कांस्य पदक को जीतने के बाद ही उन्होंने हॉकी को अलविदा कह दिया था। इसके अलावा वह टोक्यो ओलंपिक का भी हिस्सा थे। उस समय भी भारतीय टीम ने कांस्य पदक ही जीता था।
अश्विन ने किया है भारत के लिए शानदार प्रदर्शन :-
इस मौजूदा समय में भारत के स्टार क्रिकेटर रविचंद्रन आश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। वह भारत के लिए काफी समय से क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच उन्होंने भारत को काफी बार जीत भी दिलाई थी। तभी तो क्रिकेट में उनके योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान (AWARDS) दिया गया है। अभी हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

इस मौजूदा समय में अश्विन भारत के लिए टेस्ट मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में अभी तक कुल 537 विकेट लिए हैं। वहीं इस सूचि में पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले 619 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं।

इसके अलावा आईएम विजयन साल 2000 से लेकर साल 2004 तक भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 72 मैचों में 29 गोल दागे हैं। जबकि पिछले साल समाप्त हुए पेरिस पैरालंपिक में हरविंदर ने भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।