Kho-Kho World Cup: पहले खो-खो विश्व कप का आयोजन भारत की राजधानी दिल्ली में 13 से 19 जनवरी 2025 तक होने वाला है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले इसके उद्घाटन संस्करण का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार ही भारत और नेपाल के मुकाबले के साथ इस महाकुंभ का आगाज होने वाला है। आइए जानते है कि इन मुकाबलों को कैसे लाइव देखा जा सकता हैं।

इस समय पहले खो-खो विश्व कप (Kho-Kho World Cup) का गवाह बनने के लिए पूरी दुनिया तैयार है। इसके चलते हुए अब इसका आधिकारिक तौर पर 13 से 19 जनवरी 2025 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली में होने वाले इसके उद्घाटन संस्करण का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस महाकुंभ (Kho-Kho World Cup) का आगाज भारत और नेपाल के बीच खेले जाने मुकाबले से हो जाएगा

इस बार पूरी दुनिया भर से करीब 39 टीमों के बीच यह खो-खो विश्व कप (Kho-Kho World Cup) खेला जाने वाला है। इसके अलावा यह खो-खो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेल के रूप में बढ़ावा देने में एक प्रमुख मील का पत्थर भी साबित हो सकता है। इस मेगा टूर्नामेंट (Kho-Kho World Cup) में पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

खो-खो विश्व कप 2025 (Kho-Kho World Cup) का उद्घाटन समारोह 13 जनवरी 2025 को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। इसके बाद फिर भारत और नेपाल के बीच ही उद्घाटन मैच खेला जाएगा। वहीं स्टार स्पोर्ट्स इन खो-खो मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट पर करने वाला है। इसके अलावा दूरदर्शन चैनल इसका देश भर में रीजनल कवरेज करने वाला है। वहीं डिज़्नी+ हॉटस्टार ओटीटी प्रसारण इसके भागीदार के रूप में शामिल हुआ है। जिसके चलते हुए इसका डिजिटल स्ट्रीमिंग एक्सेस संभव हुआ है।
पुरुष वर्ग में ग्रुप ब्रेकडाउन और मुख्य मैच :-
इस बार खो-खो विश्व कप 2025 (Kho-Kho World Cup) में पुरुषों की प्रतियोगिता में 20 टीमें शामिल हैं। इन सभी को चार समूहों में विभाजित किया गया है। इसके अलावा टूर्नामेंट का आगाज पुरुषों के मैच भारत और नेपाल के बीच होने पहले मुकाबले के साथ भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से हो जाएगा।

इस टूर्नामेंट में लीग चरण का समापन 16 जनवरी को होगा। इसके बाद फिर 17 जनवरी से प्लेऑफ मुकाबले शुरू हो जाएंगे। वहीं इस बार पुरुषों का फाइनल 19 जनवरी को भारतीय समयानुसार रात 8:15 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद इस मेगा टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हो जाएगा।
ग्रुप ए :- भारत, नेपाल, पेरू, ब्राज़ील, भूटान
ग्रुप बी :- दक्षिण अफ़्रीका, घाना, अर्जेंटीना, नीदरलैंड, ईरान
ग्रुप सी :- बांग्लादेश, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, पोलैंड
ग्रुप डी :- इंग्लैंड, जर्मनी, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, केन्या
महिला वर्ग में ग्रुप ब्रेकडाउन और मुख्य मैच :-
इस बार खो-खो विश्व कप 2025 (Kho-Kho World Cup) में महिलाओं के सभी मुकाबले पुरुषों के मैचों के अनुसार ही है। इसमें महिलाओं की कुल 19 टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया है। इस मेगा टूर्नामेंट में महिलाओं के शुरुआती मैच में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से 14 जनवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से होगा।

जबकि भारतीय महिला टीम के लिए इस टूर्नामेंट का पहला मैच 14 जनवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से दक्षिण कोरिया के खिलाफ होगा। इनका ग्रुप चरण 16 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 17 जनवरी से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं का फाइनल मैच 19 जनवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। इसके साथ ही फिर इस मेगा टूर्नामेंट का शानदार समापन हो जाएगा।
ग्रुप ए: भारत, ईरान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया
ग्रुप बी: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, केन्या, युगांडा, नीदरलैंड
ग्रुप सी: नेपाल, भूटान, श्रीलंका, जर्मनी, बांग्लादेश
ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पोलैंड, पेरू, इंडोनेशिया
Kho-Kho World Cup टूर्नामेंट की प्लेऑफ डिटेल्स और फॉर्मेट :-
इस बार हर समूह से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद सभी मुकाबले काफी रोमांचकारी होने वाले है। इसके बाद फिर टूर्नामेंट सेमीफाइनल और फाइनल की तरफ बढ़ जाएगा। वहीं इस बार सभी प्रशंसक एक रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद कर सकते हैं। क्यूंकि सभी टीमें इस खिताब के लिए एक – दूसरे से भिड़ती हुई दिखाई देंगी।

इसके अलावा यह ऐतिहासिक आयोजन न केवल खो-खो की अंतरराष्ट्रीय अपील को उजागर करता है। बल्कि इस खेल की सांस्कृतिक विरासत और एथलेटिकवाद का भी जश्न मनाता है। तभी तो इस बार इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के आयोजन के लिए दर्शक सौहार्द और प्रतिस्पर्धा के रोमांचक माहौल का इंतजार कर सकते हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।