Athletics: भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के रहने वाले लंबी दूरी के धावक सावन बरवाल ने बीते दिन रविवार को मैराथन में इतिहास रच दिया है। क्यूंकि उन्होंने नीदरलैंड्स में आयोजित हुई एनएन मैराथन रॉटरडैम में 48 साल पुराने मैराथन राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसके अलावा यह भारतीय एथलेटिक्स में सबसे लंबे समय से कायम रिकॉर्ड भी था। इसके चलते हुए अब बरवाल ने इस एलीट मैराथन दौड़ में 42.195 किमी की दूरी को 2 घंटे 11 मिनट और 58 सेकेंड में पूरी कर 20वां स्थान हासिल किया है।
सावन बरवाल ने तोडा मैराथन का राष्ट्रीय रिकॉर्ड :-

इसके चलते हुए अब उन्होंने अपने इस शानदार प्रदर्शन से 2:12 घंटे के समय के साथ पिछले नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं इससे पहले यह राष्ट्रिय रिकॉर्ड शिवनाथ सिंह ने साल 1978 में बनाया था। इसके अलावा इसी दौड़ में शामिल दूसरे भारतीय धावक गोपी थोनाकल इस बार 23वें स्थान पर रहे हैं।

क्यूंकि उन्होंने कुल 2:13:16 घंटे का समय लिया है। इसके अलावा अब बरवाल की यह उपलब्धि इसलिए भी ज्यादा खास है क्यूंकि रॉटरडैम में हुई यह दौड़ उनकी पहली मैराथन दौड़ भी थी। वहीं इससे पहले उन्होंने कोई भी आधिकारिक मैराथन दौड़ नहीं दौड़ी थी।
बरवाल ने साल 2024 में जीता था गोल्ड :-
इसके अलावा जनवरी में अमेरिका में हुई विश्व एथलेटिक्स क्रास कंट्री चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के बाद इस सीजन में यह सावन बरवाल की दूसरी प्रतियोगिता ही थी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदर नगर के एक गांव से आने वाले 28 वर्षीय बरवाल ने कई सालों तक कड़ी मेहनत की है।

इसके चलते हुए ही उन्होंने अपने आप को एक जाने-माने लंबी दूरी के धावक के तौर पर स्थापित किया है। इसके अलावा वह दिल्ली हाफ मैराथन और वर्ल्ड 25 के कोलकाता रन में भी नियमित रूप से हिस्सा लेते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2024 में हुई दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय एलीट धावकों के बीच स्वर्ण पदक भी जीता था।
जानिए कौन हैं सावन बरवाल :-
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदर नगर के एक छोटे से गांव से आने वाले सावन बरवाल का सफर वर्षों की लगन और समर्पण का प्रतीक है। साल 2019 से भारतीय सेना में कार्यरत बरवाल ने कोच गोपाल ठाकुर के मार्गदर्शन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

इसके अलावा उनके करियर की प्रमुख उपलब्धियों में साल 2023 एशियाई हाफ मैराथन चैंपियनशिप में कांस्य पदक और कई राष्ट्रीय खिताब शामिल हैं। इसमें विशेष रूप से साल 2025 का उनका शानदार प्रदर्शन भी है जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में 5000 मीटर और 10000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

