Senior National Equestrian Championship: बीया राइडिंग फैसिलिटी के तेजस ढींगरा ने मेरठ के मोदी इक्वेस्ट्रियन अकादमी में आयोजित हुई नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैम्पियनशिप (शो जंपिंग) 2024-25 का ख़िताब जीत लिया है। इसके चलते हुए उन्होंने अपने नेशनल चैम्पियनशिप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव भी कर लिया है।
16 अंकों के साथ जीते ढींगरा :-
मौजूदा चैंपियन तेजस ढींगरा ने इस चैम्पियनशिप टूर में 16 अंकों के साथ अपनी जीत सुनिश्चित की है। इसके चलते हुए वह टार्क इक्वेस्ट्रियन सेंटर के अमर सरीन और ईजीसी स्टेबल्स के आश्रय बुट्टा से आगे रहे। इस प्रतियोगिता में अमर सरीन और आश्रय बुट्टा को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला।

इसके अलावा टार्क इक्वेस्ट्रियन सेंटर के यशान जुबिन खंबाटा ने नोविस और मीडियम दोनों टूर में जीत हासिल की। जिसके चलते हुए उनको यहां पर दोहरी खुशी मिली। उनके अलावा सेहज सिंह विर्क और अभिषेक चोपड़ा को मीडियम टूर में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। जबकि नोविस टूर के लिए यशान के साथ नारायण सिंह भी पोडियम पर शामिल हुए।
इस प्रतियोगिता में यशान द्वारा शीर्ष दो स्थानों पर प्रभावशाली तरीके से कब्जा करने के बाद उनको उपविजेता घोषित किया गया। इससे पहले ही शनिवार को प्रीलिमिनरी टूर व्यक्तिगत फाइनल में मोदी इक्वेस्ट्रियन स्टेबल्स के अविक भाटिया ने 31.02 के समय के साथ एक शांत और तकनीकी रूप से मजबूत प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

इसके अलावा टीम एएससी की मेजर रितिका दहिया ने इसी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि दुष्यंत नागर ने तीसरे स्थान पर पोडियम को सांझा किया। वहीं इस बार 13 वर्षीय श्रव्या वोहरा का चैंपियनशिप में सबसे कम उम्र की राइडर के रूप में प्रदर्शन काफी शानदार रहा। वह इस प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रही।

इसके चलते हुए उनको मोदी इक्वेस्ट्रियन अकादमी और भारतीय इक्वेस्ट्रियन महासंघ से विशेष प्रशंसा पुरस्कार भी मिला। इसके अलावा यंग हॉर्स चैंपियनशिप में मोदी इक्वेस्ट्रियन स्टेबल्स के राइडर गौरव लोनकर ने अजीजा पर 8.0 अंक हासिल करते हुए जीत हासिल की। जबकि अभिषेक चोपड़ा ने अपने घोड़े शिकागो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं गुरविंदर ने विदुथी पर सवार होकर तीसरा स्थान हासिल किया।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।