World Chess Championship: लिरेन की हार पर फूटा पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमिर क्रैमनिक का गुस्सा, कहा- शतरंज का अंत हो गया
World Chess Championship: भारतीय स्टार खिलाड़ी डी गुकेश ने रोमांचक तनावपूर्ण मुकाबले की 14वीं और आखिरी बाजी में गत चैंपियन लिरेन को हरा दिया है।

World Chess Championship: भारतीय स्टार खिलाड़ी डी गुकेश ने रोमांचक तनावपूर्ण मुकाबले की 14वीं और आखिरी बाजी में गत चैंपियन लिरेन को (World Chess Championship) हरा दिया है। तभी तो अब वह केवल 18 साल की उम्र में खिताब जीतकर सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन भी बन गए है।

इस बार पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और चीन के डिंग लिरेन के बीच हुए विश्व चैंपियनशिप (World Chess Championship) मैच के दौरान शतरंज की गुणवत्ता से प्रभावित नहीं थे। तभी तो अब उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि, “शतरंज का अंत हो गया है।”
World Chess Championship डी गुकेश बने विश्व चैंपियन :-

भारतीय दिग्गज चेस खिलाड़ी डी गुकेश ने इस रोमांचक तनावपूर्ण मुकाबले की 14वीं और आखिरी बाजी में गत चैंपियन लिरेन को (World Chess Championship) हरा दिया। तभी तो अब वह केवल 18 साल की उम्र में खिताब जीतकर सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन (World Chess Championship) भी बन गए है। वहीं इस मुकाबले के बाद क्रैमनिक ने खेल की गुणवत्ता पर अपनी निराशा व्यक्त की और लिरेन की एक गंभीर गलती को बचकाना बताया।
शतरंज का अंत हो गया :-

लिरेन की हार पर अपनी प्रतिक्रिया में क्रैमनिक ने एक्स पर लिखा है कि, “कोई टिप्पणी नहीं। दुखद। शतरंज का अंत हो गया है जैसा कि हम जानते हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, अभी तक किसी विश्व कप खिताब का फैसला इतनी बचकानी एक चाल की गलती से नहीं हुआ है।
मुकाबले की छठी बाजी के बाद क्रैमनिक ने की थी आलोचना :-
इस चैंपियनशिप (World Chess Championship) में छठी बाजी के बाद पूर्व चैंपियन क्रैमनिक ने खेल के स्तर की काफी आलोचना की थी। इसके अलावा उन्होंने इसको कमजोर बताया था। इस बीच उन्होंने आगे कहा कि सच कहूं तो मैं आज के खेल की छठी बाजी से बहुत निराश हूं।

इससे पहले मुकाबले (World Chess Championship) की पांचवीं बाजी भी बहुत उच्च स्तर की नहीं थी। लेकिन आज एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में दोनों खिलाड़ियों का खेल वाकई बहुत कमजोर था। तभी तो यह बहुत निराशाजनक स्तर है। वहीं इससे पहले रूस के क्रैमनिक साल 2000 से 2006 तक क्लासिकल विश्व शतरंज चैंपियन थे। तब उन्होंने साल 2000 में दिग्गज गैरी कास्पारोव को हराकर क्लासिकल विश्व शतरंज चैंपियन (World Chess Championship) बने थे।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।