Wimbledon Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा। इस टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और वर्ल्ड कप का ट्रॉफ़ी अपने नाम किया वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को करोड़ो रुपये मिले। भारतीय टीम ने 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद टी20 का खिताब अपने नाम किया।

           Wimbledon Prize Money

इसी बीच विम्बल्डन का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट की प्राइज़ मनी के बारें में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उतने पैसे नही मिले होंगे जितने विम्बल्डन जीतने के बाद एक सिंगल प्लेयर को दिया जाएगा।  

Wimbledon Prize Money: ये है विम्बल्डन की प्राइज़ मनी  

साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम विम्बल्डन का 2024 का सीजन 1 से 14 जुलाई तक इंग्लैंड के लंदन में ऑल इंग्लैंड लाँन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब में आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत हो गई है।

विम्बल्डन में खिलाड़ियों की प्राइज़ मनी की बात करें तो चैंपियनशिप के दौरान पुरुष और महिला दोनों को समान पुरस्कार दिया जाता है और टूर्नामेंट का पहला मैच हारने वाले खिलाड़ी को 60,000 पाउंड की ईनाम राशि दी जाएगी। यानि की पहले राउंड से बाहर होने के बावजूद भी खिलाड़ी को लगभग 63 लाख रुपये का फायदा हो जाएगा।

              Wimbledon Prize Money

वही पर विम्बल्डन के दूसरे दौर से बाहर होने वाले खिलाड़ी  को 93,000 पाउंड दिए जाएंगे। यानि की लगभग 93 लाख रुपये, अगर कोई भी खिलाड़ी तीसरे राउंड में बाहर होता है, तो उन्हें पूरे टूर्नामेंट के दौरान किए गये शानदार प्रदर्शन के लिए 143,000 पाउंड दिए जाएंगे। यानि की अगर इसे इंडियन रुपये में देखा जाए तो यह लगभग 1.5 करोड़ रुपये होते हैं। चौथे राउंड में बाहर होने वाले खिलाड़ियों को 2.4 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

Wimbledon Prize Money: हारने वाले खिलाड़ी भी होंगे मालामाल 

                 Wimbledon Prize Money

विम्बल्डन के क्वार्टरफाइनल में हारने वाले खिलाड़ी को 375,000 पाउंड मिलेंगे, जोकि भारतीय रुपये में लगभग 4 करोड़ रुपये होते हैं। सेमीफाइनल में बाहर होने वाले खिलाड़ी को 715,000 पाउंड यानि कि 7.5 करोड़ और फाइनल मैच हारने वाले खिलाड़ी को 1.4 मिलियन पाउंड मिलेंगे। जोकि भारतीय रुपये में कुल 15 करोड़ के आस पास होते हैं यह राशि 2023 के उपविजेता को दी जाने वाली फीस से 19 प्रतिशत अधिक है।

Wimbledon Prize Money: विम्बल्डन विजेता को मिलेंगे इतने रूपये 

विम्बल्डन विजेता को जब ताज पहनाया जाएगा तो उन्हें 2.7 मिलियन पाउंड की भारी राशि मिलेगी। अगर इसे भारतीय रुपये में देखा जाए तो ये करीब 28.5 करोड़ रुपये होते हैं यह राशि अल्काराज और वोंद्रोसोवा को पिछली बार ट्रॉफ़ी उठाने पर दी गई राशि से लगभग 15 प्रतिशत अधिक है। वहीँ इसकी तुलना टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया से किया जाए तो आईसीसी ने वर्ल्ड कप जीतने पर 20 करोड़ रुपये दिए हैं।

                   Wimbledon Prize Money

वहीँ बीसीसीआई ने अपने तरफ से पूरी भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। अगर इन पैसो को सभी खिलाड़ियों में बाँट दिया जाए तो भी यह विम्बल्डन के चैंपियन खिलाड़ी को मिलने वाले पैसे से बहुत ही ज्यादा कम है।  

यह भी पढ़ें:-India’s First Gold Medal In Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने आजादी के इतने दिनों के बाद ही जीत लिया था अपना पहला गोल्ड मेडल

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version