WTA Rankings: सोमवार को डब्ल्यूटीए ने अपनी रैंकिंग जारी कर दी। इस बार विंबलडन चैंपियन बारबोरा क्रेजिकोवा की टॉप-10 में वापसी हुई है। जबकि इस बार विंबलडन में महिला सिंगल्स की उपविजेता रही जैस्मीन पाओलिनी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर पहुंच गईं। क्यूंकि इस बार विंबलडन के फाइनल में ही क्रेजिकोवा ने पाओलिनी को 6-2, 2-6, 6-4 से हराकर अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था।

WTA Rankings विंबलडन के फाइनल मुकाबले में जीत के साथ ही चेक गणराज्य की 28 वर्षीय खिलाड़ी बारबोरा क्रेजिकोवा इस बार 22 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 10वें स्थान पर पहुंच गईं है। इससे पहले भी बारबोरा क्रेजिकोवा इसी साल 8 जनवरी को 10वें स्थान पर पहुंची थी। बारबोरा क्रेजिकोवा की सिंगल्स में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दो जबकि डबल्स में एक रही है। इस टूर्नामेंट से पहले जैस्मीन पाओलिनी भी सातवें नंबर पर थी। इस तरह से उन्होंने अब दो पायदान की छलांग लगाकर पांचवें पायदान पर पहुंच गई है।
WTA Rankings जानिक सिनर की बादशाहत कायम :-
WTA Rankings इस बार भी पुरुषों के वर्ग में कार्लोस अलकराज लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बनने के बाद भी पहले की तरह तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। लेकिन जानिक सिनर इस प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए थे। इसके बावजूद भी वह विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। इस बार विंबलडन के फाइनल में अलकराज ने नोवाक जोकोविक को 6-2, 6-2, 7-6 (4) से हराया था।

WTA Rankings इस बार जारी हुई रैंकिंग में पहले की तरह ही नोवाक जोकोविक दूसरे नंबर पर बने हुए है। जबकि महिला वर्ग में इगा स्वियातेक पहले की तरह शीर्ष पर बनी हुई हैं। इस बार विंबलडन में वह तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी। इसके बाद कोको गफ दूसरे पायदान पर, अरीना सबालेंका तीसरे पायदान पर और एलेना रिबाकिना चौथे पायदान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: रिकी पोंटिंग के बाद क्या ऋषभ पंत भी छोड़ देंगे दिल्ली कैपिटल्स? सामने आया बड़ा अपडेट

