Women’s Asia Cup Final: इस बार महिला एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला दांबुला में खेला गया। इस खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया है। इसी के साथ भारतीय महिला टीम आठवीं बार एशिया कप जीतने से चूक गई है।

Women’s Asia Cup Final इसी के साथ यह महिला एशिया कप के इतिहास में दूसरा मौका ही है जब भारतीय टीम को किसी टीम ने महिला एशिया कप के फाइनल में हराया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 165 रन बनाए थे। वहीं जब इन 166 रनों के लक्ष्य को बनाने के लिए श्रीलंका की टीम मैदान पर आई तो उन्होंने 8 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से इस फाइनल मुकाबले को जीत लिया।

Women’s Asia Cup Final इस तरह से श्रीलंका की टीम ने एशिया कप के अपने पहले ख़िताब को जीत लिया। इस मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता समाराविक्रमा ने अर्धशतकीय पारियां खेली। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम की इस ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण रोल निभाया था। इसके अलावा इस मुकाबले में भारत के लिए गेंदबाज दीप्ति शर्मा ही विकेट ले पाई थी।
Women’s Asia Cup Final मैच का पूरा सार :-
Women’s Asia Cup Final इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बनाए थे। उन्होंने इस मुकाबले में 47 गेंद में 60 रनों की पारी खेली थी। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने केवल 11 रन ही बनाए।

Women’s Asia Cup Final इसके बाद आखिरी 6 ओवरों में जेमिमा रोड्रीगेज और रिचा घोष ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करके टीम का स्कोर 160 रन के पार पहुंचाया था। जेमिमा रोड्रीगेज ने इस मुकाबले में 16 गेंद में 29 रन और रिचा घोष ने 14 गेंद में 40 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए अपनी टीम के स्कोर को 165 तक पहुंचाया था।
Women’s Asia Cup Final इसके बाद फिर जब लक्ष्य को हासिल करने के लिए श्रीलंका की टीम मैदान पर आई तो उनकी शुरुआत भी काफी खराब रही थी। क्यूंकि उनकी सलामी बल्लेबाज विश्मी गुणारत्ने केवल एक रन बनाकर ही आउट हो गई। फिर इसके बाद कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता समाराविक्रमा के बीच 87 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

Women’s Asia Cup Final इसके बाद फिर भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने 61 रन के स्कोर पर अटापट्टू को आउट कर दिया। लेकिन इस मुकाबले में दूसरे छोर पर हर्षिता डटी रही थी। इस मुकाबले में उनका साथ कविशा दिलहारी ने दिया। दिलहारी ने इस मुकाबले में 16 गेंद में 30 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीं उनके अलावा हर्षिता ने 51 गेंद में 69 रन की पारी खेलकर श्रीलंका को 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
Women’s Asia Cup Final आठवें खिताब से चूकि भारतीय महिला टीम :-
Women’s Asia Cup Final महिला एशिया कप की शुरुआत 2004 में हुई थी। अब तक इस टूर्नामेंट के आठ संस्करण हो चुके थे। इस बार इसका नौवां संस्करण खेला जा रहा था। भारतीय महिला टीम अभी तक हुए सभी संस्करणों के फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले केवल एक बार ही भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

Women’s Asia Cup Final उस समय भारतीय टीम को साल 2018 में बांग्लादेश ने फाइनल में हराया था। लेकिन अबकी बार श्रीलंका की टीम ने दूसरी बार भारतीय टीम को महिला एशिया कप के फाइनल में हरा दिया है। लेकिन इससे पहले ही साल 2022 के फाइनल में भारतीय टीम ने इसी श्रीलंका की टीम को 8 विकेट से हराया था। लेकिन अबकी बार श्रीलंकाई टीम ने उसी अंतर से भारतीय टीम को हराकर अपना बदला पूरा कर लिया है।
ये भी पढ़ें: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने जीत के साथ की अपने अभियान की शुरुआत, बलराज पंवार भी क्वार्टर फाइनल में