वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से बड़ी सितारा इस खेल में कोई और नहीं है। चाहे वह रनों के रिकॉर्ड के लिहाज से हो या फिर संपत्ती के लिहाज से ही क्यों ना हो। इस खिलाड़ी के करीब कोई भी नहीं है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली की कुल संपत्ती एक हजार करोड़ रुपये के आकड़े को पार कर चुकी है। अब वह सबसे अमीर भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं।
कोहली की कुल संपत्ती हुई हजार से पार
स्टॉक ग्रो की मानें तो इस वक्त कोहली कुल संपत्ती 1,050 रुपये है। इसके अलावा बताया गया है कि कोहली की कमाई का साधन क्रिकेट अनुबंध के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। इसमें कोहली की कमाई का सबसे बड़ा जरिया ही ब्रांड एंडोर्समेंट है। इनके अलावा कोहली ने स्टार्टअप में भी अपनी कमाई के हिस्से का निवेश किया हुआ है।
18 से ज्यादा प्रोडेक्ट्स के हैं ब्रांड एम्बेस्डर
विराट कोहली ने जिन स्टार्टअप्स में निवेश किया हुआ है, उनमें ब्लू टाइब, एमपीएल, यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज, स्पोर्ट्स कॉन्वे और डिजिट शामिल है। इसके अलावा वर्तमान समय में कोहली 18 से भी ज्यादा प्रोडेक्ट्स के ब्रॉन्ड्स एम्बेसडर हैं। ये सब तो बात हुई कोहली के क्रिकेट अनुबंध से अलावा होने वाली कमाई के बारे में। आइए अब जानते हैं कि कोहली आखिर मैच से कितना कमाते हैं।
कोहली की मैच से कमाई?
विराट कोहली वर्तमान में भारतीय टीम के सिनियर व सबसे अहम बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। ये ही कारण है कि वो इस समय बीसीसीआई के A+ ग्रेड के खिलाड़ी है। यहां से उनकी सालाना कमाई करीब 7 करोड़ के आसपास है। आईपीएल से कोहली हर साल 15 करोड़ रुपये कमाते हैं। भारतीय टीम के लिए एक टेस्ट मैच की कोहली 15 लाख रुपये फीस लेते है। ऐसे ही एक वनडे मैच की वो 6 लाख रुपेय व एक टी-20 मैच के लिए 3 लाख रुपये चार्ज लेते हैं।
ये भी पढ़ें: Team India के वो कप्तान जो टी-20 में एक भी मैच नहीं हारे…
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

