Rest of India Vs Mumbai Team Squads
1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2024 तक होने वाले ईरानी कप के लिए बीसीसीआई ने रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का ऐलान कर दिया है और रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कमान युवा बल्लेबाज ऋतुराज के हाथों में सौपी है। इस बार के इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

मुंबई क्रिकेट एसोशिएशन ने मंगलवार को रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक खेले जाने वाले ईरानी ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। मुंबई को रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने के बाद अजिंक्य रहाने को टीम का कप्तान बनाया गया है। रहाणे, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शा और शार्दुल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से सजी यह टीम रेस्ट ऑफ इंडिया को इस बार कड़ा टक्कर से सकती है।
श्रेयस अय्यर के पास टीम इंडिया में जगह बनाने का आखिरी मौका

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रेयस अय्यर को मौका नहीं दिया गया था। उन्होंने आखिरी बार इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में पहले दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया में जगह मिली थी।
यह उनके लिए आखिरी मौका होगा टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का, ऐसे में वह चाहेंगे कि इस होने वाले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर को प्रभावित कर सकें।
सरफराज खान और शिवम दूबे को भी किया गया शामिल

एमसीए ने पुष्टि की है कि, सरफराज खान और शिवम दूबे को भी टीम में शामिल किया जाएगा, अगर उन्हें टीम इंडिया से रिलीज किया जाता है। सरफराज खान को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में रखा गया है, जबकि शिवम दुबे को 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं बीसीसीआई ने ईरानी कप मैच के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल और यश दयाल को भी टीम में शामिल किया जा सकता है।
ईरानी कप के लिए दोनों टीमें| Rest of India Vs Mumbai Team Squads
रेस्ट ऑफ इंडिया: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)*, शान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल*, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर.
मुंबई टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, मुशीर खान, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अद्धतराव (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर , मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनैद खान और रॉयस्टन डायस.
यह भी पढ़ें:-आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप विजेताओं की सूची और वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पूरा शेड्यूल

