Golden Duck In Test Debut: टेस्ट क्रिकेट में कई दिग्गज बल्लेबाज हुए है जिन्होंने शतक, दोहरा शतक, तिहरा शतक तक लगाए है। इसी बीच ब्रायन लारा ने तो 400 रन भी बनाए हैं। वहीं इसी बीच आज हम बात करेंगे टेस्ट डेब्यू में गोल्डन डक (Golden Duck In Test Debut) पर आउट होने वाले बल्लेबाजों के बारे में। वहीं जब कोई भी खिलाड़ी अपना टेस्ट डेब्यू करता है तो वह उस खिलाडी के लिए काफी खास दिन होता है।
क्यूंकि अपने देश के लिए टेस्ट मैच खेलना अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है। इस दौरान हर खिलाड़ी अपने टेस्ट डेब्यू (Golden Duck In Test Debut) पर अच्छा करना चाहता है। तभी तो आज हम आपको बताएंगे उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो अपने टेस्ट डेब्यू पर गोल्डन डक (Golden Duck In Test Debut) का शिकार हो गए थे। इस लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।
Golden Duck In Test Debut क्रेग मैकमिलन :-

क्रैग मैकमिलन न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट साल 1997 में खेला था। उन्हें दूसरी पारी में ग्लेन मैक्ग्रा ने गोल्डन डक (Golden Duck In Test Debut) पर आउट कर दिया था।
माइकल बेवन :-

माइकल बेवन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज थे। माइकल बेवन ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 1994 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। तब उनको मुकाबले की दूसरी पारी में वसीम अकरम ने शून्य पर आउट कर दिया था।
जिम्मी कूक :-

जिम्मी कूक दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाडी थे। जिम्मी कूक ने भी अपना पहला टेस्ट मैच साल 1992 में भारतीय टीम के खिलाफ खेला था। तब उनको मैच की पहली पारी में कपिल देव ने डक पर आउट कर दिया था।
एलिस्टेर कैंपबैल :-

एलिस्टेर कैंपबैल जिम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज थे। एलिस्टेर कैंपबैल ने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ 1992 में खेला था। तब उनको टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय दिग्गज गेंदबाज कपिल देव ने गोल्डन डक पर आउट कर दिया था।
क्रिस गेल :-

क्रिस गेल वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज है। उन्होंने साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब उनको मैच की दूसरी पारी में हीथ स्ट्रीक ने गोल्डन डक पर आउट कर दिया था। लेकिन इस फॉर्मेट में गेल के नाम 2 तिहरा शतक भी है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


