Year Ender 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में विनेश फोगाट का अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांड से मुकाबला होना था। लेकिन तब वजन अधिक पाए जाने के चलते उनका पदक लाने का सपना टूट गया था। वहीं (Year Ender 2024) भारतीय पहलवान विनेश ने इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट में भी अपील की थी। लेकिन तब उनकी इस अपील को खारिज कर दिया गया था।

इसी साल जुलाई-अगस्त में पेरिस ओलंपिक 2024 का आयोजन हुआ था। इस बार इन खेलों में जमकर विवाद हुआ था। ओलंपिक में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट महिला 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गई थी। उन्होंने ओलंपिक में अपना पदक भी पक्का कर लिया था। लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले ही उनका वजन अधिक आया। तब उनको फाइनल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके चलते हुए वह पदक से चूक गई थी। इस बात को लेकर पूरा देश काफी स्तब्ध रह गया था। क्यूंकि सभी को विनेश से पहले स्वर्ण पदक की आस थी, जो एक झटके में टूट गई।

इससे पहले भारतीय महिला पहलवान ने सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। इसके अलावा वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं। इसके बाद (Year Ender 2024) फाइनल में विनेश का अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांड से मुकाबला होना था। लेकिन तन उनका वजन अधिक पाए जाने से विनेश का पदक लाने का सपना टूट गया था। वहीं तब उन्होंने इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट में भी अपील की थी। लेकिन तब उनकी अपील को खारिज कर दिया गया था।
Year Ender 2024 क्या था मामला :-
तब 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से पहले सुबह वजन करते समय विनेश का वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया था। वहीं इस भारतीय महिला पहलवान ने खेल पंचाट में इस फैसले के खिलाफ अपील की और मांग की कि उसे क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमेन लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिया जाए।

क्यूंकि लोपेज सेमीफाइनल में विनेश से हार गई थी। लेकिन इसके बाद में भारतीय पहलवान को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उन्हें फाइनल में जगह नहीं मिली थी। तब खेल पंचाट भी विनेश की मांग से सहमत नहीं हुआ था।
विनेश ने कुश्ती से लिया संन्यास :-
(Year Ender 2024) विनेश के जीवन में इस विवाद का असर ऐसा हुआ था कि उन्होंने सभी को चौंकाते हुए अपने संन्यास का एलान कर दिया था। तब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिये इसकी घोषणा की थी।

इसके बाद ओलंपिक के लिए उनके पसंदीदा भारवर्ग में जगह नहीं बनने से विनेश ने निचले वर्ग में किस्मत आजमाई थी। इसके बाद (Year Ender 2024) घर लौटने पर उनका नायिकाओं की तरह स्वागत किया गया था।
विनेश ने की राजनीतिक पारी की शुरुआत :-
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ओलंपिक में पदक से चूकने और भारी विवाद के बाद राजनीति में आने का फैसला किया था। तब उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था।

इसके बाद (Year Ender 2024) इस साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना से जीत दर्ज करके वह विधायक बन गई थी। इसके अलावा भारतीय पुरुष पहलवान बजरंग पूनिया भी कांग्रेस में शामिल हुए थे। लेकिन उनकी किस्मत विनेश जैसी नहीं रही।
बजरंग पूनिया का करियर भी खतरे में :-
भारत के स्टार पुरुष पहलवान बजरंग पूनिया के लिए भी यह साल अच्छा नहीं रहा है। क्यूंकि पहले वह इस बार हुए ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके थे।

इसके बाद फिर अभ्यास शिविरों के दौरान डोप टेस्ट के लिए नमूने देने में नाकाम रहने के कारण उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे पहले (Year Ender 2024) उन्होंने टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता था। लेकिन इस बार उनका करियर ग्राफ काफी नीचे चला गया है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


