क्या आप जानते हैं कि ओपन एरा में 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीतने वाला पहला पुरुष टेनिस खिलाड़ी कौन था?
12वीं सदी में फ्रांस में ज़ेरे नामक खेल से शुरू होने वाला खेल आगे चलकर टेनिस कहलाया और आज यह दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चित और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है।
टेनिस इतिहास में कई सारे महान खिलाड़ियों ने कई बड़े-बड़े कारनामे किए, जिसके चलते यह खेल काफी तेजी से पूरी दुनिया में फ़ैल गया। रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल जैसे मॉडर्न टेनिस के दिग्गाजों ने ओपन एरा में सिंगल्स में कई ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते और इस खेल के दिग्गज बन गए।
जब भी इतिहास में कभी भी टेनिस का नाम लिया जाएगा और सिंगल्स के रिकॉर्ड देखे जाएंगे, तो उसमें Roger Federer, जोकोविच और नडाल की तिकड़ी के नाम जरुर शामिल रहेगा। क्योंकि इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने करियर में कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। नडाल और जोकोविच अपने करियर में सिंगल्स में गोल्डन स्लैम भी जीता है।
ओपन एरा में 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीतने वाला पहला पुरुष टेनिस खिलाड़ी कौन था?

ओपन एरा में 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीतने वाले पहले पुरूष खिलाड़ी रोजर फेडरर थे। फेडरर ने 2018 के ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में क्रोएशिया मारिन सिलिक को हराकर अपना 20वां ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता था, जो उनके करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम टाइटल भी था।
फेडरर ने विंबलडन 2003 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के मार्क फिलिपोसिस को हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता था। उसके बाद उन्होंने अगले तीन साल भी विंबलडन का खिताब अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें: टेनिस में पहला गोल्डन स्लैम किसने पूरा किया था
रोजर फेडरर द्वारा जीते गए सभी ग्रैंड स्लैम टाइटल्स
| क्रम | ग्रैंड स्लैम | फाइनल में प्रतिद्वंदी |
|---|---|---|
| 1 | विंबलडन 2003 | मार्क फिलिपोसिस (ऑस्ट्रेलिया) |
| 2 | ऑस्ट्रेलियन ओपन 2004 | मरात सफीन (रूस) |
| 3 | विंबलडन 2004 | एंडी रॉडिक (अमेरिका) |
| 4 | यूएस ओपन 2004 | लेटन हेविट (ऑस्ट्रेलिया) |
| 5 | विंबलडन 2005 | एंडी रॉडिक (अमेरिका) |
| 6 | यूएस ओपन 2005 | आंद्रे अगासी (अमेरिका) |
| 7 | ऑस्ट्रेलियन ओपन 2006 | मार्कोस बागदातिस (साइप्रस) |
| 8 | विंबलडन 2006 | राफेल नडाल (स्पेन) |
| 9 | यूएस ओपन 2006 | एंडी रॉडिक (अमेरिका) |
| 10 | ऑस्ट्रेलियन ओपन 2007 | फर्नांडो गोंजालेज (चिली) |
| 11 | विंबलडन 2007 | राफेल नडाल (स्पेन) |
| 12 | यूएस ओपन 2007 | नोवाक जोकोविच (सर्बिया) |
| 13 | अमेरिकी ओपन 2008 | एंडी मरे (यूके) |
| 14 | फ्रेंच 2009 | रॉबिन सोडरलिंग (स्वीडन) |
| 15 | विंबलडन 2009 | एंडी रॉडिक (अमेरिका) |
| 16 | ऑस्ट्रेलियन ओपन 2010 | एंडी मरे (यूके) |
| 17 | विंबलडन 2012 | एंडी मरे (यूके) |
| 18 | ऑस्ट्रेलियन ओपन 2017 | राफेल नडाल (स्पेन) |
| 19 | विंबलडन 2017 | मारिन सिलिक (क्रोएशिया) |
| 20 | ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018 | मारिन सिलिक (क्रोएशिया) |
यह भी पढ़ें: टेनिस इतिहास में गोल्डन स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी और उनके आंकड़े
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

