टेनिस इतिहास में गोल्डन स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी और उनके आंकड़े
टेनिस इतिहास में अब तक कुल 13 खिलाड़ी गोल्डन स्लैम पूरा कर चुके हैं, जिसमें से एक खिलाड़ी ने सिंगल्स और डबल्स दोनों में यह कारनामा किया है।

Golden Slam Winners List – टेनिस इतिहास में अब तक कुल 13 खिलाड़ी गोल्डन स्लैम हासिल कर चुके हैं। इनमें से एक खिलाड़ी ने सिंगल्स और डबल्स दोनों में गोल्डन स्लैम पूरा किया है और वह नाम सेरेना विलियम्स का है।
टेनिस इतिहास में सबसे पहले गोल्डन स्लैम पूरा करने का कारनामा जर्मनी की पूर्व दिग्गज महिला खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ ने किया था। ग्राफ ने 1988 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन के साथ-साथ एक ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

इसके अलावा, पुरूष खिलाड़ियों में सबसे पहले गोल्डन स्लैम पूरा करने का कारनामा पूर्व अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी ने किया था। अगासी ने 1999 में यह उपलब्धि हासिल की थी।
यह भी पढ़ें – टेनिस में पहला गोल्डन स्लैम किसने पूरा किया था
साल 2024 में सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच भी गोल्डन स्लैम पूरा करने वाले दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए। 12 साल बाद किसी खिलाड़ी ने टेनिस में और 14 साल बाद किसी खिलाड़ी ने सिंगल्स में यह उपलब्धि हासिल की थी। जोकोविच से ठीक पहले बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन ने 2012 में डबल्स में और राफेल नडाल ने 2010 में सिंगल्स में आखिरी बार गोल्डन स्लैम जीता था।

टेनिस इतिहास में गोल्डन स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी
- स्टेफी ग्राफ (Steffi Graf)
- पाम श्राइवर (Pam Shriver)
- गिगी फर्नांडीज (Gigi Fernández)
- आंद्रे अगासी (Andre Agassi
- टॉड वुडब्रिज (Todd Woodbridge)
- मार्क वुडफोर्ड (Mark Woodforde)
- सेरेना विलियम्स (Serena Williams)
- वीनस विलियम्स (Venus Williams)
- डेनियल नेस्टर (Daniel Nestor)
- राफेल नडाल (Rafael Nadal)
- बॉब ब्रायन (Bob Bryan)
- माइक ब्रायन (Mike Bryan)
- नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic)
टेनिस सिंगल्स में गोल्डन स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी
- स्टेफी ग्राफ (Steffi Graf)
- आंद्रे अगासी (Andre Agassi)
- सेरेना विलियम्स (Serena Williams)
- राफेल नडाल (Rafael Nadal)
- नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic)
टेनिस डबल्स में गोल्डन स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी
- पाम श्राइवर (Pam Shriver)
- गिगी फर्नांडीज (Gigi Fernández)
- टॉड वुडब्रिज (Todd Woodbridge)
- मार्क वुडफोर्ड (Mark Woodforde)
- सेरेना विलियम्स (Serena Williams)
- वीनस विलियम्स (Venus Williams)
- डेनियल नेस्टर (Daniel Nestor)
- माइक ब्रायन (Mike Bryan)
यह भी पढ़ें – 5 टेनिस खिलाड़ी जो सिंगल्स में गोल्डन स्लैम जीत चुके हैं
टेनिस में गोल्डन स्लैम विजेताओं की सूची और उनके आंकड़े – Golden Slam Winners List
संख्या | खिलाड़ी | देश | गोल्डन स्लैम पूरा होने का साल | खिताब जीते |
---|---|---|---|---|
1 | स्टेफी ग्राफ (Steffi Graf) | जर्मनी | 1988 | सिंगल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 1988, 1989, 1990, 1994 फ्रेंच ओपन – 1987, 1988, 1993, 1995, 1996, 1999 विंबलडन – 1988, 1989, 1991, 1992, 1993, 1995, 1996 यूएस ओपन – 1988, 1989, 1993, 1995, 1996 ओलंपिक – सियोल 1988 |
2 | पाम श्राइवर (Pam Shriver) | यूएसए | 1988 | डबल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 1982-85, 1987-89 फ्रेंच ओपन – 1984-85, 1987-88 विंबलडन – 1981-84, 1986 यूएस ओपन – 1983-84, 1986-87, 1991 ओलंपिक – सियोल 1988 |
3 | गिगी फर्नांडीज (Gigi Fernández) | प्यूर्टो रिको | 1996 | डबल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 1993-94 फ्रेंच ओपन – 1991-95, 1997 विंबलडन – 1992-94, 1997 यूएस ओपन – 1988, 1990, 1992, 1995-96 ओलंपिक – बार्सिलोना 1992, अटलांटा 1996 |
4 | आंद्रे अगासी (Andre Agassi) | यूएसए | 1999 | सिंगल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 1995, 2000, 2001, 2003 फ्रेंच ओपन – 1999 विंबलडन – 1992 यूएस ओपन – 1994, 1999 ओलंपिक – अटलांटा 1996 |
5 | टॉड वुडब्रिज (Todd Woodbridge) | ऑस्ट्रेलिया | 2000 | डबल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 1992, 1997, 2001 फ्रेंच ओपन – 2000 विंबलडन – 1993-97, 2000, 2002-04 यूएस ओपन – 1995-96, 2003 ओलंपिक – अटलांटा 1996 |
6 | मार्क वुडफोर्ड (Mark Woodforde) | ऑस्ट्रेलिया | 2000 | डबल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 1992, 1997, 2001 फ्रेंच ओपन – 2000 विंबलडन – 1993-97, 2000, 2002-04 यूएस ओपन – 1995-96, 2003 ओलंपिक – अटलांटा 1996 |
7 | सेरेना विलियम्स (Serena Williams) | यूएसए | 2001 (डबल्स), 2012 (सिंगल्स) | डबल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2001, 2003, 2009-10 फ्रेंच ओपन – 1999, 2010 विंबलडन – 2000, 2002, 2008-09, 2012, 2016 यूएस ओपन – 1999, 2009 ओलंपिक – सिडनी 2000, बीजिंग 2008, लंदन 2012 सिंगल्स ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2003, 2005, 2007, 2009-10, 2015, 2017 फ्रेंच ओपन – 2002, 2013, 2015 विंबलडन – 2002-03, 2009-10, 2012, 2015-16 यूएस ओपन – 1999, 2002, 2008, 2012-14 ओलंपिक – लंदन 2012 |
8 | वीनस विलियम्स (Venus Williams) | यूएसए | 2001 | डबल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2001, 2003, 2009-10 फ्रेंच ओपन – 1999, 2010 विंबलडन – 2000, 2002, 2008-09, 2012, 2016 यूएस ओपन – 1999, 2009 ओलंपिक – सिडनी 2000, बीजिंग 2008, लंदन 2012 |
9 | डेनियल नेस्टर (Daniel Nestor) | कनाडा | 2008 | डबल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2002 फ्रेंच ओपन – 2007, 2010-12 विंबलडन – 2008-09 यूएस ओपन – 2004 ओलंपिक – सिडनी 2000 |
10 | राफेल नडाल (Rafael Nadal) | स्पेन | 2010 | सिंगल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2009, 2022 फ्रेंच ओपन – 2005-08, 2010-14, 2017-20, 2022 विंबलडन -2008, 2010 यूएस ओपन – 2010, 2013, 2017, 2019 ओलंपिक – बीजिंग 2008 |
11 | बॉब ब्रायन (Bob Bryan) | यूएसए | 2012 | डबल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2006-07, 2009-11, 2013 फ्रेंच ओपन – 2003, 2013 विंबलडन – 2006, 2011, 2013 यूएस ओपन – 2005, 2008, 2010, 2012, 2014 ओलंपिक – लंदन 2012 |
12 | माइक ब्रायन (Mike Bryan) | यूएसए | 2012 | डबल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2006-07, 2009-11, 2013 फ्रेंच ओपन – 2003, 2013 विंबलडन – 2006, 2011, 2013, 2018 यूएस ओपन – 2005, 2008, 2010, 2012, 2014, 2018 ओलंपिक – लंदन 2012 |
13 | नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) | सर्बिया | 2024 | सिंगल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2008, 2011-13, 2015-16, 2019-21, 2023 फ्रेंच ओपन – 2016, 2021, 2023 विंबलडन – 2011, 2014-15, 2018-19, 2021-22 यूएस ओपन – 2011, 2015, 2018, 2023 ओलंपिक – पेरिस 2004 |
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।