Mumbai Indians की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने इंग्लैंड की लीग The Hundred की Oval Invincibles फ्रेंचाइज़ी में 49% हिस्सेदारी खरीद ली है।
यह द हंड्रेड में किसी भी टीम के लिए पहली पार्टनरशिप डील है। इस डील में ओवल इनविंसिबल्स की पूरी वैल्यू £123 मिलियन (करीब 1266 करोड़ रुपये) आंकी गई है, यानी RIL ने करीब £60 मिलियन (लगभग 618 करोड़ रुपये) का निवेश किया है।
मुंबई इंडियंस ने लगाई सबसे ऊंची बोली
RIL ने इस डील के लिए एक सिलिकॉन वैली टेक ग्रुप और इक्विटी फर्म CVC को पछाड़ा। अब डील को लेकर एक्सक्लूसिविटी पीरियड चल रहा है, जिस दौरान RIL, सरे काउंटी क्रिकेट क्लब, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और वित्तीय सलाहकारों के साथ फाइनल डील को पूरा करेगा।
गौरतलब हो कि, ओवल इनविंसिबल्स में 49% की हिस्सेदारी खरीदना मुंबई इंडियंस की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का क्रिकेट में बड़ा निवेश है। इस डील के साथ अब उनका क्रिकेट साम्राज्य और भी बढ़ गया है। अब उनके पास मुंबई इंडियंस (IPL और WPL में), MI केपटाउन (SA20 में), MI एमिरेट्स (ILT20 में), MI न्यूयॉर्क (मेजर लीग क्रिकेट में) और ओवल इनविंसिबल्स (49% हिस्सेदारी के साथ द हंड्रेड में) जैसी टीमें हो चुकी हैं।
ओवल इनविंसिबल्स टीम को सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ऑपरेट करता है। क्लब के चेयरमैन ओली स्लिपर ने कहा कि वे टीम पर अपना कंट्रोल बनाए रखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने 51% हिस्सेदारी अपने पास रखी। हालांकि, इसके बारे में निवेशकों को पहले से ही जानकारी दे दी थी।
ओवल इनविंसिबल्स द हंड्रेड लीग के तीसरे और चौथे सीजन लगातार चैंपियन रह चुकी है। उन्होंने 2023 के फाइनल में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स और 2024 के फाइनल में सदर्न ब्रेव को हराकर खिताब जीता था। वर्तमान समय में सैम बिलिंग्स इस टीम के कप्तान हैं। द हंड्रेड का पाँचवाँ सीजन इस साल अगस्त-सितंबर महीने में आयोजित होने की उम्मीद है।
ECB को उम्मीद – द हंड्रेड से मिलेगा लंबा आर्थिक फायदा
ECB इस पार्टनरशिप डील से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल अगले 20-25 सालों तक काउंटी क्रिकेट को आर्थिक मजबूती देने के लिए करेगा। इस राजस्व का वितरण 18 फर्स्ट क्लास काउंटी क्लबों, मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) और इंग्लैंड-वेल्स में क्रिकेट के विकास कार्यों में किया जाएगा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

