वर्तमान में दुनिया की सबसे बडी रैसलिंग प्रमोशन कंपनी का नाम WWE (World Wrestling Entertainment) है। वैसे तो इसका आयोजन यूएसए में होता है, लेकिन इसको पूरी दुनिया में देखा जाता है। आज WWE के पास 180 देशों के करीब 36 मिलियन दर्शक हैं। इसका मुख्य ऑफिस कनेक्टिकट के स्टैमफोर्ड में स्थित है। विश्व की सबसे बड़ी रैसलिंग में दुनियाभर के रेसलरों ने इसमें प्रतिभाग किया है, लेकिन आज हम आपको पांच ऐसे भारतीय रेसलरों के बारे में बताएंगे जिन्होंने यहां पर अपना लोहा मनवाया है।
द ग्रेट खली
ग्रेट खली आज हिंदुस्तान में किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। इसका कारण उनका WWE में भाग लेना व दुनिया के दिग्गज रेसलरों को धूल चटाना है। ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह है। खली करीब एक दशक तक WWE में रहे। इस दौरान उन्होंने नामी पहलवानों को रिंग में मात दी। खली अब WWE से रिटायर हो चुके हैं।
वीर महान
ग्रेट खली के बाद हिंदुस्तान के लिहाज से WWE में जिस भारतीय ने अपनी शानदरा पहचान बनाई है, उसका नाम वीर महान हैं। वीर महान रिंग में भारतीय वेशभूषा के साथ उतरते हैं। वीर महान का यूपी के छोटे से गांव से लेकर यूएसए जाने तक का सफर काफी रोमांचक और प्रेरणादायक रहा है।
सिंह ब्रदर्स
सिहं ब्रदर्स की जोड़ी WWE में काफी लोकप्रिय है। ये दो भाईयों की जोड़ी है। इन दोनों का असली नाम गुरविंदर सिहरा और हरविंदर सिहरा है। इन दोनों भाइयों का जन्म कनाडा में हुआ है। इनका मानना है कि हाल ऑफ फेम रहे दारा सिंह ने कनाडा यात्रा के दौरान इन्हें काफी प्रोतसाहित किया था।
महाबली शेरा
WWE में जुड़ने से पहले महाबली शेरा TNA चैंपियन भी रह चुके हैं। इसके अलावा ये ‘रिंग का किंग’ नाम की रेसलिंग के चैंपियन भी रह चुके हैं। मूल रुप से महाबली शेरा पंजाब के रहने वाले हैं। अमनप्रीत सिंह रंधावा है।
जिंदर महल
वैसे तो जिंदर महल कनाडा से आते हैं, लेकिन उनका वजूद पंजाब से जुड़ा हुआ है। साल 2011 में उन्होंने WWE में डेब्यू किया था।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत की ये 4 पिता-पुत्र की जोड़ियां हैं काफी मशहूर
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

