बीते दिनों WrestleMania XL नाइट 2 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के बीच एक मुकाबला हुआ। इस दौरान दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) भी रिंगसाइड पर मौजूद थे। अब जाकर उनका एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियों में उनके द्वारा कही गई बातों को आपको जरूर सुनना चाहिए।
पॉल हेमन ने दी ये प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि कोडी रोड्स ने WrestleMania XL नाईट 2 के प्रमुख कार्यक्रम में दिग्गज रोमन रेंस को मात देते हुए उनका 1316 दिन के लंबे ऐतिहासिक अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल रन का अंत कर दिया था। बता दें कि कोडी की इस जीत में द अंडटेकर, सैथ रॉलिंस और जॉन सीना ने उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच में कोडी ने रोमन रेंस को एक शख्त परत पर कई बार सुपलेक्स दिए। ये ही कारण था कि रोमन रेंस मैच के दौरान दर्द के चलते छटपटाने लगे थे। इसे देखकर पॉल हेमन के दर्द भरे हाव-भाव भी देखने लायक थे। इन सब के अब पॉल हेमन का रिएक्शन नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।
View this post on Instagram
कोडी रोड्स और द रॉक का हो सकता है मुकाबला
अभी-अभी कोडी रोड्स अनडिस्सपूटेड WWE चैंपियन बन हैं, जो कि इसी हफ्ते रॉ में भी नजर आए थे। रॉ के इस एपिसोड में कोडी का सैगमेंट भी देखने को मिला था। इस दौरान द रॉक भी उनके सैगमेंट में दखल देते हुए दिखाई दिए थे। दरअसल, रॉक ने इस सैगमेंट के दौरान इस बात को साफ कर दिया था कि वो वापसी करने के बाद कोडी रोड्स के साथ मुकाबला करने वाले हैं।
View this post on Instagram
ये भी पढ़े: कौन है मालिक, क्या कहता है इतिहास, जानिए सबकुछ

